लहसुना थाना की बड़ी कार्रवाई, 2 हजार लीटर गुड़ जावा महुआ नष्ट

पुलिस द्वारा यह कार्रवाई दिन और रात चलाए गए विशेष अभियान के दौरान की गई।

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | संवाददाता मनोज कुमार

मसौढ़ी। प्रदेश में लागू शराबबंदी कानून के सख्त अनुपालन को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत लहसुना थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना अध्यक्ष खुशबू खातून के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को बदरोई गांव स्थित मोरहर नदी किनारे छापेमारी कर करीब 2 हजार लीटर गुड़ जावा महुआ बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया।

पुलिस द्वारा यह कार्रवाई दिन और रात चलाए गए विशेष अभियान के दौरान की गई। थाना अध्यक्ष खुशबू खातून ने बताया कि क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों एवं संभावित ठिकानों की लगातार जांच की जा रही थी। इसी क्रम में नदी किनारे छिपाकर रखी गई बड़ी मात्रा में महुआ बरामद हुआ, जिसे तुरंत नष्ट कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि मामले में स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा अवैध शराब कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

जमीन विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला, Read More जमीन विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला,

थाना पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान कई अन्य महत्वपूर्ण सुराग भी मिले हैं, जिनके आधार पर विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। मामले की जांच में संबंधित विभागों एवं कानून प्रवर्तन एजेंसियों का सहयोग लिया जा रहा है।

तनावमुक्त पुलिसिंग की ओर बढ़ता कदम Read More तनावमुक्त पुलिसिंग की ओर बढ़ता कदम

लहसुना थाना ने आम लोगों से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध शराब कारोबार की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

तालाब में डूबने से कक्षा-6 के छात्र की मौत, परिजनों में मची चीख-पुकार Read More तालाब में डूबने से कक्षा-6 के छात्र की मौत, परिजनों में मची चीख-पुकार

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें