मसौढ़ी में कमरे से युवक का शव बरामद, दो दिन से बंद था कमरा

शराब की लत से था परेशान

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

मसौढ़ी: नगर मुख्यालय के कुमारटोली दुर्गा मंदिर के पास एक मकान के कमरे से शुक्रवार को युवक का शव बरामद हुआ है, मृतक की पहचान मनोज कुमार, पिता स्व. वासुदेव प्रसाद के रूप में हुई है।स्थानीय लोगों के अनुसार दो दिन से कमरा बंद था। शुक्रवार को कमरे से दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरा खोला तो बेड पर शव पड़ा मिला।आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक मनोज कुमार नशे का आदी था और दिन-रात शराब के नशे में रहता था। दो दिन पहले उसे नशे की हालत में मोहल्ले में घूमते देखा गया था।

इसके बाद वह कमरे में बंद हो गया। जानकारी के मुताबिक मनोज की पत्नी नेहा कुमारी कई सालों से मायके में रह रही थी। इससे वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। घटना की सूचना पर पत्नी भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने  के लिए उसकी पत्नी और उसकी सास को बोला गया लेकिन उसकी पत्नी ने कहा कि मुझे पोस्टमार्टम नहीं कराना है हम अकेले कुछ नहीं कर पाएंगे, मेरे आगे पीछे अब कोई नहीं बचा हुआ है हम अकेले महिला क्या करेंगे, घंटो तक पुलिस पोस्टमार्टम कराने पर अड़ी रही, लेकिन समाचार संकलन तक पुलिस समझाने बुझाने में जुटी रही,फिलहाल मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार