डस्ट नियंत्रण अभियान की जिलाधिकारी ने की लाइव मॉनिटरिंग

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ओबरा, रॉबर्ट्सगंज, डाला व अनपरा में हो रहे छिड़काव कार्य का लिया जायजा

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जिलाधिकारी ने जनपद में बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण एवं डस्ट नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान की समीक्षा करते हुए नगर पंचायत ओबरा, नगर पालिका परिषद रॉबर्ट्सगंज, नगर पंचायत डाला एवं अनपरा क्षेत्र में स्मोक गन के माध्यम से किए जा रहे छिड़काव कार्य का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाइव निरीक्षण किया।

IMG_20260522_192134

तेज रफ्तार बाइक सवार ने बालक को मारी टक्कर,मौके से फरार। Read More तेज रफ्तार बाइक सवार ने बालक को मारी टक्कर,मौके से फरार।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्मोक गन संचालित कर रहे ड्राइवरों से सीधे संवाद स्थापित कर मशीनों के संचालन, छिड़काव की अवधि, प्रभावित क्षेत्रों तथा प्रतिदिन किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि डस्ट प्रभावित क्षेत्रों में नियमित एवं प्रभावी छिड़काव सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को प्रदूषण से राहत मिल सके। जिलाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न नगर निकायों में चल रहे छिड़काव कार्य को विस्तार से देखा तथा मौके पर तैनात अधिकारियों को सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।

Read More 22 से 26 मई तक भीषण गर्मी और लू का अलर्ट, जिला प्रशासन सतर्क

उन्होंने कहा कि जनपद में पर्यावरण संरक्षण एवं वायु गुणवत्ता सुधार हेतु व्यापक स्तर पर अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रदूषण नियंत्रण शासन की प्राथमिकता में शामिल है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए डस्ट नियंत्रण एवं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करें।

जल जीवन मिशन में फर्जी पूर्णता प्रमाण पत्रों पर जिलाधिकारी ने जतायी नराजगी Read More जल जीवन मिशन में फर्जी पूर्णता प्रमाण पत्रों पर जिलाधिकारी ने जतायी नराजगी

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार