नवीनतम
फीचर्ड
22 से 26 मई तक भीषण गर्मी और लू का अलर्ट, जिला प्रशासन सतर्क
भारत मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार जनपद में 22 से 26 मई तक भीषण गर्मी एवं लू चलने की संभावना है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने जनपदवासियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
भदोही। भारत मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार जनपद में 22 से 26 मई तक भीषण गर्मी एवं लू चलने की संभावना है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने जनपदवासियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
डीएम ने कहा कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें। बाहर जाते समय शरीर को पूरी तरह ढकें तथा छाता, टोपी, गमछा और पानी की बोतल साथ रखें। पर्याप्त मात्रा में पानी, नींबू पानी, शिकंजी व नारियल पानी का सेवन करते रहें।
उन्होंने बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखने की सलाह देते हुए कहा कि लू या हीट स्ट्रोक के लक्षण दिखने पर तत्काल नजदीकी अस्पताल में संपर्क करें। पशुपालकों से भी पशुओं को छायादार स्थान पर रखने और पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की अपील की गई है।
किसी भी आपात स्थिति में सहायता हेतु 108 एवं 112 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने को कहा गया है।
भदोही समाचार 112 हेल्पलाइन जिलाधिकारी शैलेष कुमार गर्मी का प्रकोप गर्मी से बचाव नींबू पानी हीट स्ट्रोक मौसम चेतावनी मौसम विभाग चेतावनी उत्तर प्रदेश मौसम समाचार जनपद भदोही भीषण गर्मी अलर्ट लू का खतरा मौसम विभाग लखनऊ हीट वेव एडवाइजरी भदोही मौसम अपडेट लू से बचने के उपाय 108 हेल्पलाइन बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा गर्मी में सावधानी पानी का सेवन नारियल पानी पशुपालकों के लिए सलाह भीषण तापमान स्वास्थ्य सलाह लू से बचाव अभियान


Comments