शिक्षक के घर में अज्ञात चोरों ने लाखों संपत्ति चोरी कर चोर फरार 

ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस से रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है।

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

मनोज कुमार मसौढ़ी पटना 

धनरुआ :-कादिरगंज थाना क्षेत्र के डेवां गांव में अज्ञात चोरों ने एक शिक्षक के सूने घर को निशाना बनाते हुए नगद सहित लाखों रुपये मूल्य के जेवरात की चोरी कर ली। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित शिक्षक अनिल कुमार ने मामले की सूचना कादिरगंज थाना पुलिस को दी है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, शिक्षक अनिल कुमार वर्तमान में मसौढ़ी में किराये के मकान में रहकर जनगणना कार्य में लगे हुए हैं। वहीं उनके पिता की तबीयत खराब होने के कारण परिवार के सदस्य पिछले कुछ दिनों से पटना में रहकर इलाज करा रहे थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने डेवां गांव स्थित उनके पैतृक घर में धावा बोल दिया।

बताया जाता है कि चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लगभग 50 हजार रुपये नगद तथा करीब 2 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी तब हुई जब परिवार के लोग गांव पहुंचे और घर का सामान बिखरा देखा।

43वीं जिला एथलेटिक्स मीट 6-7 जून को परसा में, तैयारियों का लिया गया जायजा Read More 43वीं जिला एथलेटिक्स मीट 6-7 जून को परसा में, तैयारियों का लिया गया जायजा

घटना की सूचना मिलते ही कादिरगंज थाना को सूचना दी,पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा चोरों की पहचान में जुटी हुई है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस से रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है।

कड़ी मेहनत रंग लाई : मसौढ़ी पुलिस ने बरामद की चोरी हुई अष्टधातु की राम-जानकी की मूर्तियां Read More कड़ी मेहनत रंग लाई : मसौढ़ी पुलिस ने बरामद की चोरी हुई अष्टधातु की राम-जानकी की मूर्तियां

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार