दबंगों ने किया मारपीट पीड़ित परिवार ने लगाया न्याय की गुहार

पुलिस पर लगाया फर्जी मुकदमा दर्ज करने का आरोप।

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

मीरजापुर। 

संवाददाता प्रवीण तिवारी। 

मिर्जापुर कोतवाली थाना देहात क्षेत्र के शाहपुर चौसा निवासी संदीप कुमार ने पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर को प्रार्थना पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर मारपीट, जान से मारने की धमकी एवं फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया है।

पीड़ित के अनुसार 13 मई 2026 की शाम करीब 6 बजे वह अपने घर जा रहा था, तभी चौसा मोड़ के पास पहले से घात लगाए बैठे विपक्षियों ने लाठी, डंडा, धारदार हथियार व असलहे से हमला कर दिया। आरोप है कि हमले में संदीप कुमार एवं उनके परिवार के लोगों को गंभीर चोटें आईं।

दो ट्रकों में आमने-सामने भिड़ंत,, एक चालक की मौके पर मौत Read More दो ट्रकों में आमने-सामने भिड़ंत,, एक चालक की मौके पर मौत

प्रार्थना पत्र में राहुल सोनकर, अमरजीत सोनकर उर्फ गोलू, गोविन्द सोनकर उर्फ बल्ले एवं किशन सोनकर उर्फ पंडित पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित का कहना है कि सूचना देने के बावजूद थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की, बल्कि उल्टे उनके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर दिया गया।

बेतिया में आशा कार्यकर्ताओं का सरकार पर तीखा हमला, बकाया भुगतान से लेकर बहाली घोटाले तक उठे गंभीर सवाल Read More बेतिया में आशा कार्यकर्ताओं का सरकार पर तीखा हमला, बकाया भुगतान से लेकर बहाली घोटाले तक उठे गंभीर सवाल

पीड़ित परिवार ने पुलिसअधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।

मिर्जापुर में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई लेखपाल भर्ती परीक्षा, कई केंद्रों पर दिखी अभ्यर्थियों की भीड़ Read More मिर्जापुर में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई लेखपाल भर्ती परीक्षा, कई केंद्रों पर दिखी अभ्यर्थियों की भीड़

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार