पिपरी पुलिस का अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध कड़ा प्रहार, वाहन सहित लगभग 05 लाख रुपये कीमत की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

03 अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पिपरी राजेश चौबे के कुशल नेतृत्व में थाना पिपरी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

थाना पिपरी पुलिस द्वारा चेकिंग एवं गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर रनटोला क्षेत्र में एक संदिग्ध फिएट कार संख्या BR01AS8250 को घेराबंदी कर पकड़ा गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। मौके से 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण मध्य प्रदेश से शराब लाकर बिहार में ऊँचे दामों पर बिक्री करने हेतु परिवहन कर रहे थे।

मेजा के पांती गांव में 14 वर्षीय समीर की संदिग्ध मौत, एक युवक हिरासत में। Read More मेजा के पांती गांव में 14 वर्षीय समीर की संदिग्ध मौत, एक युवक हिरासत में।

अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना पिपरी पर मु0अ0सं0-93/2026 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर बरामद वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय रवाना किया गया।

पीस पार्टी छोड़ AIMIM में शामिल हुए हकीक़ुल्लाह खान, गैंसड़ी से ‘लाला भाई’ होंगे मजलिस के उम्मीदवार Read More पीस पार्टी छोड़ AIMIM में शामिल हुए हकीक़ुल्लाह खान, गैंसड़ी से ‘लाला भाई’ होंगे मजलिस के उम्मीदवार

 गिरफ्तार क्रमश :- गोलू कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी सोभी चक थाना पिपरा जनपद पलामू (झारखण्ड), उम्र करीब 24 वर्ष, जय प्रकाश कुमार पुत्र विजय कुमार सिंह निवासी पिठौरा थाना पिपरा जनपद पलामू (झारखण्ड), उम्र करीब 28 वर्ष, हंशराज कुमार पुत्र तारा सिंह निवासी बेनीगढ़ थाना टडवा जनपद औरंगाबाद (बिहार), उम्र करीब 33 वर्ष।

रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में मिला युवक का शव, हड़कंप Read More रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में मिला युवक का शव, हड़कंप

अभियुक्तगणों के पास से बरामद 01 अदद फिएट कार संख्या BR01AS8250 ICONiQ White 180 ML कुल 480 शीशी (10 पेटी), Royal Stag 375 ML कुल 48 शीशी (02 पेटी)Blender’s Pride 375 ML कुल 24 शीशी (01 पेटी)Signature Premier Grain Whisky 180 ML कुल 48 शीशी (01 पेटी) कुल 14 पेटी लगभग 121.860 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, 03 अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन, (वाहन सहित बरामद माल की कुल अनुमानित कीमत लगभग 05 लाख रुपये।)

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से थानाध्यक्ष राजेश जी चौबे, थाना पिपरी , उ0नि0 जितेन्द्र सरोज, हे0का0 राजेश पासवान सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार