चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की अराजक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों तथा मादक पदार्थों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना चोपन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

दिनांक 17.05.2026 को समय करीब 01:30 बजे थाना चोपन पुलिस टीम द्वारा अम्बेडकर प्रतिमा स्थल से लगभग 20 मीटर पहले नहर पुलिया के पास बहदग्राम मारकुण्डी टोला अवई, थाना चोपन से अभियुक्त दीपनारायण पटेल पुत्र रत्नेश सिंह निवासी ग्राम धनसीरिया थाना राजगढ़ जनपद मिर्जापुर उम्र करीब 32 वर्ष* को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक प्लास्टिक के सफेद झोले में 01 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

रॉबर्ट्सगंज निवासी फिरोज अहमद और उनके परिवार के सदस्यों को मिला न्याय Read More रॉबर्ट्सगंज निवासी फिरोज अहमद और उनके परिवार के सदस्यों को मिला न्याय

उक्त बरामदगी के आधार पर थाना चोपन पर मु0अ0सं0- 180/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, थाना चोपन , उ0नि0 अतुल पटेल , का0 बृजेश कनौजिया शामिल रहे।

ऑपरेशन दहन के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, जनपद के विभिन्न थानों के 153 अभियोगों से संबंधित मादक पदार्थों का कराया गया विधिक निस्तारण/विनिष्टीकरण Read More ऑपरेशन दहन के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, जनपद के विभिन्न थानों के 153 अभियोगों से संबंधित मादक पदार्थों का कराया गया विधिक निस्तारण/विनिष्टीकरण

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें