मसौढ़ी पुलिस की कार्रवाई, दुष्कर्म मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधियों पर नकेल कसने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | संवाददाता मनोज कुमार 
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश

मसौढ़ी थाना पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए थाना कांड संख्या 393/26, दिनांक 17 मई 2026 में नामजद अभियुक्त सीताराम प्रसाद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त सीताराम प्रसाद, स्वर्गीय रामनारायण प्रसाद का पुत्र एवं जलाल बीघा निवासी है। उसके खिलाफ मसौढ़ी थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 80/238/61/3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया था। मसौढ़ी थानाध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही थी।

गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधियों पर नकेल कसने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें