सीखड़ के विभूति कुमार पांडेय (रतन पाडेय) बने हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ के जिला मीडिया प्रभारी।
सीखड़ मीरजापुर।
विभूति कुमार पांडेय उर्फ रतन पांडेय
सिखड़ क्षेत्र के लालपुर निवासी विभूति कुमार पांडेय रतन,को हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्री 1008 महंत राजू दास जी महाराज द्वारा जिला मीडिया प्रभारी मीरजापुर के पद पर मनोनीत किया गया है। संगठन की ओर से उन्हें सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदान कर यह जिम्मेदारी सौंपी गई।
प्रमाण पत्र में बताया गया है कि संगठन गो रक्षा धर्म राष्ट संस्कृति एवं सनातन धरोहर की रक्षा तथा हिन्दू एकता के लिए करता है। संगठन के पदाधिकारियों ने आशा जताई कि विभूति कुमार पांडेय रतन संगठन के विस्तार एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उनके मनोनयन पर क्षेत्र के लोगों शुभचिंतकों हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।


Comments