विंध्याचल घाट पर गंगा स्नान के दौरान हादसा: दो युवक डूबे, एक महिला समेत तीन बच्चों को बचाया

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

विंध्याचल मीरजापुर। 

रामलाल साहनी। 

विंध्याचल।  सोमवार दोपहर करीब 2 बजे मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं में गंगा स्नान के दौरान दो अलग-अलग घटनाओं ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। दीवान घाट पर दो युवक डूब गए, जबकि पक्का घाट पर एक महिला समेत तीन बच्चों को गोताखोरों ने तत्परता से बचाया। दोनों घटनाओं में बैरिकेडिंग तोड़कर गहरे पानी में जाने और लापरवाही के आरोप लगे हैं।

दीवान घाट पर स्नान करते समय दो युवक डूबे

दुराचार के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल Read More दुराचार के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

आजमगढ़ से मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन के लिए आए एक परिवार के 14 सदस्य गंगा स्नान करने दीवान घाट पहुंचे। स्नान के दौरान सूरज (27 वर्ष, पुत्र सूरज) बैरिकेडिंग के बाहर तैरने लगा। नाविकों द्वारा रोके जाने पर वह उलझ पड़ा और मनमानी करते हुए बैरिकेडिंग पार कर गया। अचानक वह डूबने लगा।

थाना अदलहाट व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा विवेचना से पूर्व में थाना अदलहाट पर पंजीकृत अपहरण की घटना असत्य पायी गयी, सम्पूर्ण प्रकरण में षडयंत्र करने वाले कुल 06 अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार वादिनी ही निकली मुख्य साजिशकर्ता Read More थाना अदलहाट व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा विवेचना से पूर्व में थाना अदलहाट पर पंजीकृत अपहरण की घटना असत्य पायी गयी, सम्पूर्ण प्रकरण में षडयंत्र करने वाले कुल 06 अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार वादिनी ही निकली मुख्य साजिशकर्ता

उसे बचाने के लिए उसका चचेरा भाई अभिषेक (25 वर्ष, पुत्र जय प्रकाश) भी बैरिकेडिंग पार करके आगे बढ़ा, लेकिन गहरे पानी में वह भी डूब गया। परिजनों के चीख-पुकार से घाट पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अविनाश प्रकाश राय और धाम चौकी प्रभारी अजय कुमार मिश्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ और गोताखोरों को बुलाकर दोनों युवकों की तलाश शुरू की गई। खबर लिखे जाने तक दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं मिल सका था। पूरे घाट पर मातम छा गया और परिजन रो-रोकर बुरा हाल थे।

सिलेंडर लदा ट्रक पलटा चालक गंभीर रूप से घायल  342 सिलेंडर इंडियन के गैस गोदाम में ले जा रहा था ट्रक।  Read More सिलेंडर लदा ट्रक पलटा चालक गंभीर रूप से घायल  342 सिलेंडर इंडियन के गैस गोदाम में ले जा रहा था ट्रक। 

पक्का घाट पर स्नान करते समय एक महिला सहित तीन बच्चों को गोताखोरों ने डूबने से बचाया

इसी दौरान पक्का घाट पर जौनपुर से आए एक परिवार के सदस्य गंगा स्नान कर रहे थे। आंचल, रिया, सुमित और यश गहरे पानी में चले गए और चारों एक साथ डूबने लगे। परिजनों के शोर मचाने पर घाट पर मौजूद गोताखोर कल्लू, किशुन, लवकुश, नरसिंह, छोटे लाल, राकेश और ओम प्रकाश ने तुरंत पानी में छलांग लगा दी और सभी चारों को सकुशल बाहर निकाल लिया।

बचाव अभियान के दौरान गोताखोर कल्लू निषाद समेत दो अन्य गोताखोरों के मोबाइल पानी में भीगकर खराब हो गए। गोताखोरों की तत्परता से एक बड़ी त्रासदी टल गई।

लापरवाही के आरोप, SDRF की ड्यूटी के बावजूद देरी

स्थानीय लोगों ने बताया कि दीवान घाट पर SDRF के जवान तैनात थे, फिर भी शोर-शराबा होने के बावजूद तुरंत मदद नहीं पहुंची। डूबने वाले युवकों को नाविकों और SDRF जवानों ने पहले ही गहरे पानी में जाने से मना किया था, लेकिन उन्होंने नहीं माना और झगड़ा भी हुआ। इस घटना में प्रशासनिक लापरवाही और बैरिकेडिंग की अनदेखी के आरोप लग रहे हैं।

नगर क्षेत्राधिकारी सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे थे। दोनों डूबे युवकों की तलाश जारी है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि गंगा स्नान के दौरान बैरिकेडिंग का सम्मान करें और गहरे पानी से दूर रहें।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें