घटना से पूरे नैनी क्षेत्र में शोक । व्यापार मंडल ने शोक व्यक्त किया।

नैनी बाजार स्थित एक मकान में मंगलवार रात भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग राम लाल केसरवानी के मकान में लगी, ।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ।
 
नैनी। प्रयागराज 
 
नैनी बाजार स्थित एक मकान में मंगलवार रात भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग राम लाल केसरवानी के मकान में लगी, । हादसे में दुकान संचालक संजीव केसरवानी की पत्नी अर्चना केसरवानी गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
 
वहीं9 उनकी 13 वर्षीय बेटी की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।घटना से पूरे नैनी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। नैनी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने अर्चना केसरवानी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। व्यापार मंडल के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
 
शोक सभा में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष चंद्र केसरवानी, पार्षद राकेश जायसवाल, महामंत्री घनश्याम जायसवाल, उपाध्यक्ष नाजिम खान, राजेश केसरवानी, मो. अजहर सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें