फीचर्ड

राजनीति में निजी स्तर पर बयानबाजी घटिया मानसिकता का प्रतीक - त्र्यंबक त्रिपाठी
फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों रुपए का हेरफेर करने वाले गैंग का मुखिया महफूज गिरफ्तार 
थाना अदलहाट व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा विवेचना से पूर्व में थाना अदलहाट पर पंजीकृत अपहरण की घटना असत्य पायी गयी, सम्पूर्ण प्रकरण में षडयंत्र करने वाले कुल 06 अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार वादिनी ही निकली मुख्य साजिशकर्ता
सोमवार को शिव बाबा धाम पर आयोजित होगा “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” का भव्य कार्यक्रम
मदर्स डे पर एक पौध मां के नाम के रूप में ग्रीन गुरु जी ने किया फाईकस के पौध का रोपण

रेलवे संपत्ति बेचने वाला युवक व कबाड़ी गिरफ्तार, पेंड्रोल क्लिप बरामद

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट नैनी द्वारा आपराधिक सुरागरसी एवं गश्त के दौरान रेलवे संपत्ति की खरीद-फरोख्त करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

नैनी ,प्रयागराज।  रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट नैनी द्वारा आपराधिक सुरागरसी एवं गश्त के दौरान रेलवे संपत्ति की खरीद-फरोख्त करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई 09 मई 2026 को नैनी स्टेशन रोड से टीएसएस की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर की गई।
 
आरपीएफ टीम ने मौके से रेलवे संपत्ति बेचने वाले एक युवक तथा चोरी की रेलवे सामग्री खरीदने वाले कबाड़ी (रिसीवर) को पकड़ लिया। आरोपियों के पास से सफेद प्लास्टिक के झोले में रखी 12 नग पेंड्रोल क्लिप बरामद की गईं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 1000 रुपये बताई गई है।
 
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास (26 वर्ष), निवासी थाना नैनी, जनपद प्रयागराज के रूप में हुई है। वहीं कबाड़ी/रिसीवर की पहचान रामजी जायसवाल (48 वर्ष), निवासी थाना तारुन बाजार, जनपद अयोध्या के रूप में की गई है।पूछताछ के दौरान आरोपी विकास ने रेलवे लाइन से केबिल काटकर क्षतिग्रस्त करने की पूर्व की घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसके इकबालिया बयान एवं घटनास्थलों की निशानदेही के आधार पर पूर्व में दर्ज तीन मुकदमों से भी उसे संबद्ध किया गया। इनमें मु.अ.सं. 211/26, 214/26 तथा 246/26 शामिल हैं, जो धारा 174C एवं 147 रेलवे एक्ट के तहत दर्ज हैं।इस संबंध में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट नैनी पर रिसीवर रामजी जायसवाल के विरुद्ध मु.अ.सं. 05/2026 धारा 3 आरपी (यूपी) एक्ट तथा आरोपी विकास के विरुद्ध धारा 3 आरपी (यूपी) एक्ट एवं 147 रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
 
खुलासा करने वाली टीम
रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रयागराज की टीम में शामिल रहे—उपनिरीक्षक सत्यास कुमार यादव सहायक उपनिरीक्षक सी.पी. मिश्रा सहायक उपनिरीक्षक मनीष कुमार राय कांस्टेबल मुलायम सिंह यादव कांस्टेबल अनुराग
आरपीएफ द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार