ब्रेकर पर बाइक उछलने से नीचे गिरी बुजुर्ग महिला, हुई मौत
लालगंज क्षेत्र के बरौंधा चौकी क्षेत्र के बरौंधा कोरांव संपर्क मार्ग स्थित बरौंधा नहर पर गुरुवार शाम चार बजे के करीब ब्रेकर पर बाइक उछलने से बाइक सवार महिला नीचे गिर पड़ी।
ड्रमंडगंज। लालगंज क्षेत्र के बरौंधा चौकी क्षेत्र के बरौंधा कोरांव संपर्क मार्ग स्थित बरौंधा नहर पर गुरुवार शाम चार बजे के करीब ब्रेकर पर बाइक उछलने से बाइक सवार महिला नीचे गिर पड़ी। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार हेतु सीएचसी लालगंज ले जाया गया जहां चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। प्रयागराज जिले के कोरांव थाना क्षेत्र के बेरी गांव निवासी शिव नारायन मौर्य अपनी 65 वर्षीया मां राज कुमारी को बाइक पर पीछे बैठाकर बरौंधा बाजार दवा कराने ले जा रहे थे
जैसे ही बरौंधा बाजार से पहले नहर के किनारे ब्रेकर पर बाइक पहुंची तो ब्रेकर पर बाइक उछलने से असंतुलित होकर नीचे गिर पड़ी। जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आ गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस सेवा पर फोनकर घायल महिला को उपचार हेतु लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा। जहां अस्पताल पहुंचने पर डा॰ पंकज ने घायल महिला देखते ही मृत घोषित कर दिया।इस संबंध में चौकी प्रभारी बरौंधा संजय कुमार ने बताया कि बाइक से नीचे गिरने से प्रयागराज जिला निवासी महिला की मौत हो गई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
सड़क दुर्घटना प्रयागराज ड्रमंडगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महिला की मौत सडक सुरक्षा कोरांव थाना क्षेत्र उत्तर प्रदेश समाचार बाइक हादसा मिर्जापुर बरौंधा चौकी बरौंधा कोरांव संपर्क मार्ग ब्रेकर नहर मार्ग राज कुमारी शिव नारायन मौर्य बेरी गांव सिर में चोट सीएचसी लालगंज 108 एंबुलेंस सेवा डॉक्टर पंकज दुर्घटना मृत्यु चौकी प्रभारी संजय कुमार पोस्टमार्टम इंकार ग्रामीण सड़क हादसा


Comments