नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन।
कुल 230121 वादो का रिकार्ड निस्तारण
स्वतंत्र प्रभात ।
ब्यूरो प्रयागराज
विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज के तत्वाधान में जनपद न्यायालय, प्रयागराज व समस्त तहसीलो में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन प्रातः 10 बजे जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,प्रयागराज सत्य प्रकाश त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्वलित करके उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पीठासीन अधिकारी भूमि अधिग्रहण पुनर्वास और पुनर्स्थापन प्राधिकरण कृष्ण स्वरूप धर द्विवेदी, पीठासीन अधिकारी कमर्शियल कोर्ट प्रयागराज सुदामा प्रसाद व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। राष्ट्रीय लोक अदालत मे कुल 230121 वादो का निस्तारण किया गया।
जनपद न्यायाधीश प्रयागराज सत्य प्रकाश त्रिपाठी द्वारा आर्बिट्रेशन वाद का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में फौजदारी के कुल 1817 वादों का निस्तारण किया गया। पारिवारिक न्यायालय द्वारा कुल 80 वादो का निस्तारणहुआ 09 जोड़ो को आपसी सुलह समझौते के आधार पर एक साथ रहने के लिए समझौता किया गया और एक दूसरे को माला पहना कर मिठाई खिलाई गई।
पीठासीन अधिकारी भूमि अधिग्रहण कृष्ण स्वरूप धर द्विवेदी द्वारा कुल 02 वादों का निस्तारण किया गया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण पीठासीन अधिकारी उत्तरी श्री पर्वेंद्र कुमार शर्मा द्वारा 173 वादो का निस्तारण किया गया ।
पीठासीन अधिकारी कमर्शियल कोर्ट श्री सुदामा प्रसाद द्वारा 04 वादों का निस्तारण किया गया। श्री अभय प्रताप सिंह प्रथम ,अपर जनपद न्यायाधीश, ई0 सी0 एक्ट के द्वारा विधुत के 499 मामलो का निस्तारण किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट त्रिशा मिश्रा के द्वारा 6207 वाद, विनय कुमार जायसवाल रेलवे मजिस्ट्रेट के द्वारा 1252 वाद निस्तारित किया गया। राजस्व न्यायालयो के द्वारा कुल 112404 वादो का निस्तारण किया गया। सुश्री श्रुति सिंह पीठासीन अधिकारी वर्चुअल कोर्ट द्वारा 8595 चालानी वाद निस्तारित किए गए।बैंक के प्री-लिटिगेशन के 1228 मामले निस्तारित किये गये। श्री अभय प्रताप सिंह प्रथम नोडल अधिकारी/एडीजे, लोक अदालत के निर्देशन में समस्त विभागो से समन्वय स्थापित कर लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया।
यह जानकारी प्रदीप्ति सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज द्वारा दी गयी।
प्रयागराज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विधिक सेवा प्राधिकरण राष्ट्रीय लोक अदालत प्रयागराज समाचार न्यायिक प्रक्रिया दीप प्रज्वलन राजस्व न्यायालय मोटर दुर्घटना दावा सत्य प्रकाश त्रिपाठी जनपद न्यायालय प्रयागराज लोक अदालत उद्घाटन कृष्ण स्वरूप धर द्विवेदी सुदामा प्रसाद पर्वेंद्र कुमार शर्मा अभय प्रताप सिंह प्रथम त्रिशा मिश्रा विनय कुमार जायसवाल श्रुति सिंह प्रदीप्ति सिंह फौजदारी वाद निस्तारण पारिवारिक न्यायालय आपसी समझौता विद्युत वाद रेलवे मजिस्ट्रेट बैंक प्री-लिटिगेशन मामले वाद निस्तारण अभियान लोक अदालत 2026


Comments