कोन क्षेत्र में सरपट दौड़ रही हैं डग्गामार ओवरलोड सवारी गाड़ियां, लोगों ने किया रोक लगाने की मांग

हादसों को दावत दे रही है ओवरलोड सवारी गाड़ियां, प्रशासन बेखबर

राजेश तिवारी Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

जनपद के कोन थाना क्षेत्र में इन दिनों शादी-विवाह के सीजन में ओवरलोड वाहनों का खेल खुलेआम जारी है। नियमों को ताक पर रखकर पिकअप और छोटे मालवाहक वाहनों में इंसानों को इस तरह भरा जा रहा है मानो उनकी जिंदगी की कोई कीमत ही न हो।

IMG-20260513-WA0030

हर्रैया रेंजर शारदानंद तिवारी के लम्बे अवकाश का पूरा फायदा उठा रहे लकड़ी माफिया Read More हर्रैया रेंजर शारदानंद तिवारी के लम्बे अवकाश का पूरा फायदा उठा रहे लकड़ी माफिया

बुधवार को क्षेत्र में एक ऐसा भयावह नजारा देखने को मिला जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। एक पिकअप वाहन में क्षमता से कई गुना अधिक लोग सवार थे। हालत यह थी कि वाहन की छत, किनारे और पीछे लगी सीढ़ी तक लोगों से भरी हुई थी। तेज रफ्तार और असंतुलित वाहन कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता था, लेकिन जिम्मेदार विभाग मौन है।

महाराणा प्रताप जयंती पर निबंध एवं चित्रांकन प्रतियोगिता सम्पन्न Read More महाराणा प्रताप जयंती पर निबंध एवं चित्रांकन प्रतियोगिता सम्पन्न

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार ओवरलोड वाहन दौड़ रहे हैं, लेकिन प्रशासन और परिवहन विभाग कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा। लोगों का कहना है कि जब तक कोई बड़ी दुर्घटना नहीं होगी, तब तक जिम्मेदार अधिकारी शायद जागने वाले नहीं हैं।

पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार Read More पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

क्षेत्रीय नागरिकों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों पर रोक नहीं लगाई गई तो मासूम लोगों की जान जाने से इंकार नहीं किया जा सकता। लोगों ने प्रशासन से तत्काल जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की है, ताकि सड़कों पर चल रही मौत की सवारी पर रोक लग सके। इस बावत् एआरटीओ सोनभद्र ने सेल पर कहा कि जाँच कर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार