पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

नौबस्ता थाना क्षेत्र के हंसपुरम आवास विकास इलाके में पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जे और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

कानपुर। नौबस्ता थाना क्षेत्र के हंसपुरम आवास विकास इलाके में पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जे और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित प्रदीप तिवारी ने चौकी इंचार्ज आवास विकास हंसपुरम को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
 
पुरानी बस्ती नौबस्ता निवासी प्रदीप तिवारी पुत्र स्वर्गीय प्रेम नारायण तिवारी ने आरोप लगाया है कि उनकी पुश्तैनी भूमि ग्राम नौबस्ता की आराजी संख्या 1102, रकबा 14 बिसुआ, राजीव विहार के निकट स्थित है। भूमि पर साफ-सफाई और समतलीकरण का कार्य कराया जा रहा था, जिसका जिम्मा उन्होंने अपने परिचित मनोज कुमार को दिया था।
 
पीड़ित के अनुसार, इसी दौरान अरुण कुमार साहू और उनके भाई करीब 15-18 युवकों व एक महिला के साथ मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद मनोज कुमार तथा उनके सहयोगी पिंटू पासी के साथ गाली-गलौज व हाथापाई करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने खुद को प्रभावशाली बताते हुए धमकी दी कि “मैं वकील हूं, मेरा कुछ बिगाड़ नहीं पाओगे।”
 
प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपितों ने कहा कि उन्होंने हाल ही में पास की दो करोड़ रुपये की जमीन बेची है और किसी प्रकार की पैमाइश नहीं कराई गई है। साथ ही दोबारा जमीन पर आने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
 
पीड़ित प्रदीप तिवारी ने पुलिस से भूमि की पैमाइश कराने, दस्तावेजों की जांच करवाने तथा आरोपितों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर भय बना हुआ है।
 
 
अवैध कब्जा मुकदमा दर्ज कानपुर न्यूज़ यूपी समाचार पुलिस जांच स्थानीय विवाद भूमि विवाद जान से मारने की धमकी कानूनी कार्रवाई उत्तर प्रदेश क्राइम न्यूज कानपुर क्राइम न्यूज़ कानपुर पुलिस पुलिस कार्रवाई की मांग भूमि विवाद मामला संपत्ति विवाद कानपुर अपराध समाचार नौबस्ता थाना जमीन कब्जा मामला सुरक्षा की मांग हंसपुरम आवास विकास पुश्तैनी जमीन विवाद प्रदीप तिवारी अरुण कुमार साहू राजीव विहार नौबस्ता आवास विकास चौकी जमीन पैमाइश कानपुर ताजा समाचार जमीन विवाद कानपुर गाली गलौज मारपीट का आरोप भूमि कब्जा शिकायत दस्तावेज जांच जमीन बिक्री विवाद प्रभावशाली लोगों की धमकी नौबस्ता समाचार कानपुर अपडेट जमीन पर कब्जे का आरोप थाना नौबस्ता आवास विकास हंसपुरम समाचार

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें