नैनी पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह के सदस्य को दबोचा, 45 चोरी के एंड्रॉयड फोन बरामद।

नैनी पुलिस को मोबाइल चोरी की घटनाओं के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 45 चोरी के एंड्रॉयड टच स्क्रीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ।
 
नैनी, प्रयागराज ।
 
नैनी पुलिस को मोबाइल चोरी की घटनाओं के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 45 चोरी के एंड्रॉयड टच स्क्रीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोनू कुमार पुत्र लखन महतो निवासी ग्राम तीन पहाड़, थाना तीन पहाड़, जनपद साहेबगंज (झारखंड) के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 20 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने उसे चकबबुरा अलीमाबाद तालाब के पास से गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना नैनी में अभियुक्त मोनू कुमार तथा उसके दो अन्य साथियों के विरुद्ध मु0अ0सं0  बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
 
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह और उसके साथी झारखंड के रहने वाले हैं तथा गिरोह बनाकर प्रयागराज के विभिन्न रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों की रेकी करते थे। मौका मिलते ही यात्रियों की जेब, पर्स और बैग से मोबाइल फोन चोरी कर लेते थे। चोरी किए गए मोबाइलों को राहगीरों को कम कीमत में बेचकर पैसे कमाते थे।
 
अभियुक्त ने यह भी स्वीकार किया कि जिन मोबाइल फोन का लॉक खुल जाता था, उनसे यूपीआई आईडी के माध्यम से ऑनलाइन शॉपिंग भी की जाती थी। पुलिस द्वारा बरामद सभी मोबाइल फोन प्रयागराज के अलग-अलग रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों से चोरी किए गए थे।पुलिस के मुताबिक आरोपी चोरी के मोबाइल लेकर अपने गांव जाने की तैयारी में थे। इसी दौरान पुलिस टीम को अचानक आता देख तीनों भागने लगे। पीछा कर पुलिस ने मोनू कुमार को पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए।
 
विभिन्न कंपनियों के 45 फोन बरामद मोबाइल फोन में एप्पल, वन प्लस, सैमसंग, वीवो, ओप्पो, पोको, रेडमी, मोटरोला, लावा और नथिंग जैसी कंपनियों के मोबाइल शामिल हैं।पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ थाना नैनी में पहले से भी मोबाइल चोरी का मुकदमा दर्ज है।    बीएनएस थाना नैनी, प्रयागराज
3 बीएनएस थाना नैनी, प्रयागराज।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक बृजकिशोर गौतम,उपनिरीक्षक सोहराब अहमद, उपनिरीक्षक उत्कर्ष सिंह, उपनिरीक्षक कुलदीप उपाध्याय, कांस्टेबल अभिषेक तिवारी तथा कांस्टेबल सागर सिंह परमार शामिल रहे।
 
 
पुलिस गिरफ्तारी प्रयागराज समाचार पुलिस कार्रवाई प्रयागराज क्राइम न्यूज नैनी पुलिस बृजकिशोर गौतम अपराध समाचार फरार आरोपी प्रयागराज पुलिस उत्तर प्रदेश क्राइम न्यूज प्रयागराज ताजा खबर नैनी थाना पुलिस टीम कार्रवाई मोबाइल बरामदगी रेलवे अपराध मोबाइल चोर गिरफ्तार 45 चोरी के मोबाइल बरामद मोनू कुमार साहेबगंज झारखंड रेलवे स्टेशन मोबाइल चोरी ट्रेन में चोरी बीएनएस धारा 317 चोरी के एंड्रॉयड मोबाइल मोबाइल चोर गिरोह यूपीआई फ्रॉड ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड एप्पल मोबाइल वन प्लस फोन सैमसंग मोबाइल वीवो ओप्पो पोको रेडमी नथिंग फोन मुखबिर की सूचना चकबबुरा अलीमाबाद तालाब यात्रियों से चोरी झारखंड के चोर मोबाइल चोरी गैंग थाना नैनी समाचार उपनिरीक्षक सोहराब अहमद प्रयागराज अपडेट

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार