पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा में जिलाधिकारी सख्त, खराब प्रगति पर स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश

योजना के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर शिथिलता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी- जिलाधिकारी

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत बैंकर्स एवं नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अग्रणी जिला प्रबंधक इंडियन बैंक, समस्त अधिशासी अधिकारी एवं बैंक समन्वयक उपस्थित रहे।

IMG-20260507-WA0069

पुलिस महानिरीक्षक, विन्ध्याचल परिक्षेत्र ने किया जनपद सोनभद्र का वार्षिक निरीक्षण , दिये आवश्यक दिशा निर्देश Read More पुलिस महानिरीक्षक, विन्ध्याचल परिक्षेत्र ने किया जनपद सोनभद्र का वार्षिक निरीक्षण , दिये आवश्यक दिशा निर्देश

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत स्ट्रीट वेंडर्स को दिए जाने वाले ऋण वितरण एवं नवीन आवेदनों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने बताया कि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को प्रथम किस्त में रूपया 15,000, द्वितीय किस्त में रूपया 25,000 तथा तृतीय किस्त में रूपया 50,000 तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है।

सीडीओ ने सीएचसी पहुंचकर की जांच। Read More सीडीओ ने सीएचसी पहुंचकर की जांच।

जिलाधिकारी ने लोन डिस्बर्समेंट एवं नवीन आवेदनों की धीमी प्रगति पर संबंधित बैंक अधिकारियों एवं नगर निकायों के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने निर्देशित किया कि लंबित आवेदनों पर तत्काल निर्णय लेते हुए अविलंब ऋण वितरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को अधिक से अधिक पात्र स्ट्रीट वेंडर्स के आवेदन कराए जाने के निर्देश दिए।

लोहरौली गांव में विद्युत आपूर्ति न होने से ग्रामीण परेशान Read More लोहरौली गांव में विद्युत आपूर्ति न होने से ग्रामीण परेशान

समीक्षा के दौरान नगर पंचायत अनपरा, ओबरा, रेणुकूट एवं रॉबर्ट्सगंज की प्रगति असंतोष जनक पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध स्पष्टीकरण जारी किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर अधिक से अधिक आवेदन सुनिश्चित किए जाएं तथा नगर क्षेत्रों के विस्तारित इलाकों में संचालित सभी स्ट्रीट वेंडर्स को योजना से जोड़ते हुए आवेदन कराया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी एवं जनकल्याणकारी योजना है, जिसकी समीक्षा शासन स्तर पर सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से की जाती है। जिले की रैंकिंग आवेदनों एवं ऋण वितरण के अनुपात के आधार पर निर्धारित होती है।

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि योजना के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर शिथिलता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर स्ट्रीट वेंडर्स को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने एवं उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें