विश्व थैलेसीमिया दिवस एवं मातृ दिवस के उपलक्ष्य में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन 

ऊमर-ओमर वैश्य परिषद एवं विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में 15 रक्तदाताओ ने रक्तदान किया

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

मीरजापुर। 

रामलाल साहनी

मीरजापुर,  10 मई, रविवार विश्व थैलेसीमिया दिवस एवं मातृ दिवस के उपलक्ष्य में नारघाट (काली मंदिर के बगल में) स्थित श्याम उत्सव वाटिका में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ऊमर-ओमर वैश्य परिषद एवं विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर के अंतर्गत 21 रक्तदाताओ ने रक्तदान के लिए पंजीयन कराया और स्वास्थ्य परीक्षण एवं काउंसिलिंग के पश्चात 15 रक्तदाताओ ने रक्तदान कर समाज में अपना विशिष्ट योगदान दिया।

रक्तदान करने वालों में  शिवम साहू, जितेन्द्र कुमार, प्रधुम्न गुप्ता, प्रत्युष गुप्ता, शुभम गुप्ता, रिषभ मेहरोत्रा, विभुम गुप्ता, अमित कुमार प्रजापति, राकेश कुमार गुप्ता, नीतिश गुप्ता, सिद्दार्थ वर्मा, आशीष जायसवाल, कुलप्रीत सिंह, लवकुश कुमार, शुभम कुमार सम्मिलित रहें।
गौरव केसरी,पवन कुमार गुप्ता,गौरव जायसवाल, प्रज्ञा, रुचि तिवारी, कार्तिक गुप्ता स्वास्थ्य परीक्षण के पश्चात विविध कारणो से रक्तदान नही कर सके। कार्यक्रम आयोजको ने इनके प्रयास की सराहना करते हुए आशा जताया कि अगली बार आप रक्तदान करने में अवश्य सफल होंगे।

मांगे पूरी होने तक एचएमकेपी जारी रखेगी मजदूर किसानों के अधिकारों की लड़ाई .राष्ट्रीय अध्यक्ष Read More मांगे पूरी होने तक एचएमकेपी जारी रखेगी मजदूर किसानों के अधिकारों की लड़ाई .राष्ट्रीय अध्यक्ष


कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम संयोजक एवं श्याम उत्सव वाटिका के संचालक विनोद कुमार गुप्ता संग ऊमर-ओमर वैश्य परिषद के अध्यक्ष आनन्द कुमार गुप्ता एवं विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्णानंद हैहयवंशी द्वारा भगवान श्री गणेश जी एवं भगवान श्रीकृष्ण जी को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ऊमर-ओमर वैश्य परिषद के तरफ से राधेश्याम गुप्ता,विभूम गुप्ता, अजय गुप्ता, रवि कांत गुप्ता, शिल्पी गुप्ता, डिंपल गुप्ता, ज्योति गुप्ता विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट की तरफ से उपाध्यक्ष शिव कुमार शुक्ल, सचिव अभिषेक साहू संग कीरत सिंह डंग, आकाश तिवारी, विनय कुमार,  मोहित  सिंह इत्यादि उपस्थित रहें।

दुराचार के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल Read More दुराचार के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल


मेडिकल कॉलेज के ब्लड सेंटर की तरफ से डाॅ विनोद कुमार कन्नौजिया,  काउंसलर माला सिंह,  जनसंपर्क अधिकारी रामकुमार गुप्ता ,सहित प्रवेश, अमित, प्रदीप, मनीष,  विनोद इत्यादि उपस्थित रहें।

छोटे-छोटे निरंतर प्रयासों से खुलते बड़े सफलता के द्वार। Read More छोटे-छोटे निरंतर प्रयासों से खुलते बड़े सफलता के द्वार।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार