फीचर्ड

फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों रुपए का हेरफेर करने वाले गैंग का मुखिया महफूज गिरफ्तार 
थाना अदलहाट व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा विवेचना से पूर्व में थाना अदलहाट पर पंजीकृत अपहरण की घटना असत्य पायी गयी, सम्पूर्ण प्रकरण में षडयंत्र करने वाले कुल 06 अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार वादिनी ही निकली मुख्य साजिशकर्ता
सोमवार को शिव बाबा धाम पर आयोजित होगा “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” का भव्य कार्यक्रम
मदर्स डे पर एक पौध मां के नाम के रूप में ग्रीन गुरु जी ने किया फाईकस के पौध का रोपण
डकैती मामले के फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार

शहीद स्मारक पार्क का  53.80 लाख से सौंदर्यीकरण के बाद  मिलेगा पर्यटकीय लुक: महापौर

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | संवाददाता अतुल कुमार 
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश
 
बेतिया। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि जिला मुख्यालय में बेतिया नगर निगम के ऐतिहासिक धरोहर शहीद स्मारक पार्क का सौंदर्यीकरण के लिए नगर निगम बोर्ड द्वारा पारित योजना की निविदा जारी कर दी गई है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि उनके महत्वाकांक्षी प्रस्ताव के आधार पर नगर निगम बोर्ड द्वारा पारित इस योजना की निविदा भी नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित द्वारा जारी कर दी गई है। जिसके आधार पर ऐतिहासिक शहीद पार्क-परिसर में नर्म घास लगाने के साथ पेड़ पौधों का रोपण भी किया जाएगा।
 
महापौर ने बताया कि उनकी इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए पारित प्रस्ताव के अनुसार शहीद स्मारक पार्क परिसर में पांच झुला, गजीबो, एक फिश फाउंटेन अर्थात फव्वारा लगाया जाएगा। इसके साथ ही ओपन जीम, स्वच्छता प्रबंधन के लिए 40 डस्टबिन, दर्जन भर से ज्यादा आराम बेंच, उम्दा लाइटिंग के साथ गार्ड रूम और टिकट घर, समरसेबल बोरिंग,महिला और पुरुष के लिए अलग अलग शौचालय का भी निर्माण कराए जाने के साथ इस ऐतिहासिक धरोहर पार्क को पर्यटकीय स्वरूप दिया जाएगा।
 
नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित द्वारा जारी जारी निविदा के हवाले से महापौर ने बताया कि आगामी 8 जून 2026 तक में इच्छुक और योग्य संवेदक ई-टेंडरिंग विधि से ऑनलाइन दावेदारी कर सकेंगे। महापौर ने यह भी बताया कि जिला मुख्यालय के धरोहर शहीद पार्क में इस नई योजना से पहले भी नगर निगम प्रशासन द्वारा पाथवे, बेंच, छतरी सहित मूल स्मारक का सौंदर्यीकरण की योजनाओं को पहले भी पूरा किया जा चुका है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार