मारपीट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल
स्वतंत्र प्रभात | संवाददाता मनोज कुमार
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश
मसौढ़ी। मसौढ़ी थाना पुलिस ने मारपीट एवं अन्य गंभीर धाराओं में दर्ज एक मामले के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मसौढ़ी थाना कांड संख्या 350/26, दिनांक 09 मई 2026 में दर्ज मामले में आरोपी सुधीर कुमार, पिता नागेश्वर प्रसाद, निवासी सेवनन टोला रघुनाथपुर, थाना करौना, जिला जहानाबाद को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 126(2), 115(2), 109, 352, 351(1) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज है।
थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


Comments