नवीनतम
राजनीति
संदीप यादव हत्या कांड में शामिल दोषी बख्शे नहीं जायेंगे : परिवार से मिले सांसद, जगदंबिका पाल व विधायक श्यामधनी राही
इस मामले में सांसद ने कहा कि पुलिस का यह रवैया ठीक नही है मै मुख्यमंत्री से बात करुँगा ।
सिद्धार्थनगर। जिले के लोटन कोतवाली के धरनिहवा गांव के टोला कोल्हुआ निवासी मृतक संदीप यादव के परिजनों से मिलने डूमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल व भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या व सदर विधायक श्यामधनी राही, नगर पालिका अध्यक्ष गोविन्द माधव, विधायक प्रतिनिधि सत्य प्रकाश राही व कई अन्य पहुंचे। सांसद जगदम्बिका पाल ने मृतक के पिता से कहा की दोषियों को सजा दिला कर न्याय दिलाया जायेगा। सांसद जगदंबिका पाल ने मृतक संदीप यादव के पिता को पच्चास हजार रुपये का आर्थिक मदद किया।मृतक के पिता ने सांसद से कहा जो हमारे साथ थे पुलिस ने उन पर मार्ग जाम का मुकदमा लिख कर तलाश रही ।इस मामले में सांसद ने कहा कि पुलिस का यह रवैया ठीक नही है मै मुख्यमंत्री से बात करुँगा ।सदर विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि पीड़ित परिवार का हर संभव मदद किया जाएगा। सी एच सी अधीक्षक अमित चौधरी ने डॉ.मनीष चौधरी को टीम के साथ भेजा। मृतक के परिवार को सीएचसी लोटन इलाज के लिए लाया गया। सदर विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि संदीप यादव हत्या कांड में शामिल दोषियों की गिरफ्तारी होगी।


Comments