महाराणा प्रताप सिंह की जयंती समारोह पर युवाओं ने उनकी प्रेरणाओ को याद किया

जन-जन मे धर्म और राष्ट्र प्रेम की असीम ऊर्जा का संचार कर प्रेरित करती रहेगी

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | संवाददाता अतुल कुमार 
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश

 

बेतिया। नगर के शहीद चौक शिव भगवान मंदिर स्थित अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल, बेतिया के बैनर तले कार्यकर्ताओं के द्वारा 9 मई, शनिवार को शौर्य वीर महाराणा प्रताप सिंह की जयंती मनाई गई। जिसमें जिला महामंत्री शिवम् कुमार, जिला अध्यक्ष नवीन दुबे, विवेक कुमार, नगर अध्यक्ष त्रिलोक कुमार, गोविंद कुमार, अभिषेक कुमार, सत्यजीत कुमार,के साथ दर्जनों युवा कार्यकर्ता ने महाराणा प्रताप के तस्वीर को तिलक कर उनकी  शौर्य वीर गाथा कही, सभी युवा ने महाराणा प्रताप के तरह अपनी मातृ भूमि की रक्षा के लिए हमेशा समर्पित रहने का वचन लिया, कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय बजरंग दल विभाग अध्यक्ष सुजीत कुमार ने की मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले अद्भुत पराक्रम, शौर्य और देशभक्ति के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप ने अधर्मी शासन की गुलामी को नकार कर स्वाधीनता के संघर्ष को चुन समस्त देशवासियों के सामने ऐसी मिसाल दी जो आने वाले युगों युगों तक जन-जन मे धर्म और राष्ट्र प्रेम की असीम ऊर्जा का संचार कर प्रेरित करती रहेगी। मां भारती के ऐसे वीर सपूत वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें