जगीं आंस - विभिन्न ट्रेनों के ठहराव को लेकर पलामू झारखण्ड सांसद बी डी राम से दुद्धी का प्रतिनिधि मण्डल मिला

प्रतिनिधिमंडल के जनहित के मांग पर तत्काल दूरभाष से संबंधित से वार्ता करते हुए रेल मंत्रालय के पटल पर रखने का आश्वासन दिया।

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो) 

दुद्धी/ सोनभद्र -

आदिवासी व औद्योगिक बाहुल्य सर्वाधिक राजस्व देने वाला, चार प्रांन्तो से घिरा दुद्धी नगर रेलवे स्टेशन जहाँ से हजारों यात्रियों का आवागमन देश की राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ, भोपाल, मुंबई,अहमदाबाद तक जाने के लिए विभिन्न सरकारी / अर्द्ध सरकारी संस्थाओं के कर्मचारी के आवागमन के मद्देनजर पलामू झारखण्ड के लोकप्रिय सांसद विष्णु दयाल राम से दुद्धी के चेयरमैन कमलेश मोहन व दुद्धी बार एसोसिएशन अध्यक्ष कुलभूषण पाण्डेय सहित 7 सदस्यी प्रतिनिधिमण्डल ने विभिन्न ट्रेनों रांची- दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12453 व 12454 , स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12873 व 12874 , हावड़ा

भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 13025 व 13026, त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या -14369 व 14370 , धनबाद मुंबई ( LTT ) एक्सप्रेस ट्रेन संख्या - 13379 व 13380, कोलकाता मदार वाया अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन संख्या - 19607 व 19608, कोलकात्ता अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 19413 व 19414 एवं अन्य प्रस्तावित ट्रेनों के ठहराव को लेकर नगर पंचायत दुद्धी चेयरमैन कमलेश मोहन,

चलती कार बनी आग का गोला, परिवार ने कूदकर बचाई जान Read More चलती कार बनी आग का गोला, परिवार ने कूदकर बचाई जान

दुद्धी बार एसोसिएशन व सिविल बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल कुलभूषण पांडे एडवोकेट (अध्यक्ष ), जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट , दिनेश कुमार गुप्ता एडवोकेट (सचिव ) एवं भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ मण्डल दुद्धी संयोजक जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी व अधिवक्ता प्रदीप सिंह एडवोकेट , राजीव रंजन एडवोकेट आदि प्रतिनिधि मंडल ने पलामू झारखंड के सांसद विष्णु दयाल राम उर्फ बी डी राम से निज निवास डॉलटेनगंज (झारखण्ड) में जाकर शिष्टाचार भेंट कर ट्रेनों के ठहराव की मांग की। प्रतिनिधिमंडल के जनहित के मांग पर तत्काल दूरभाष से संबंधित से वार्ता करते हुए रेल मंत्रालय के पटल पर रखने का आश्वासन दिया।

डीएम ने ग्राम पंचायत भीख एवं जगतपुर का किया निरीक्षण Read More डीएम ने ग्राम पंचायत भीख एवं जगतपुर का किया निरीक्षण

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें