फीचर्ड

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में ड्रोन एवं पर्याप्त पुलिस बल की निगरानी में रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत ताजिया जुलूस सकुशल सम्पन्न
सपा कार्यालय पर रवि सिंह का हुआ भव्य सम्मान, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दी एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि
48 घंटे बाद सोन नदी से तीसरे युवक का शव बरामद, तीन मौतों से मीतापुर क्षेत्र में पसरा मातम
एनटीपीसी धन्वन्तरि अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित, केऔसुब जवानों ने किया रक्तदान
लखनऊ अग्निकांड के दिवंगत छात्रों को दुद्धी में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि: मासूम छात्रों की याद में उमड़ा जनसैलाब

मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म : वक्ता

रेड क्रॉस अपनी स्थापना काल से ही मानव सेवा के लिए समर्पित रहा है

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | संवाददाता मनोज कुमार 
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश
 

मसौढ़ी। विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मसौढ़ी रेड क्रॉस की ओर से शिव शांति उत्सव हॉल में “मानवता में एकता” विषय पर भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवियों, चिकित्सकों, शिक्षाविदों और रेड क्रॉस स्वयंसेवकों ने मानव सेवा एवं सामाजिक एकजुटता पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के प्रथम वक्ता सुप्रसिद्ध शिक्षाविद एवं पूर्व प्रखंड प्रमुख रमाकांत रंजन किशोर ने कहा कि मानवता की रक्षा के लिए एकजुटता अत्यंत आवश्यक है और रेड क्रॉस अपनी स्थापना काल से ही मानव सेवा के लिए समर्पित रहा है। समरेश कुमार समर ने कहा कि रेड क्रॉस के माध्यम से समाज सेवा करना सभी के लिए गौरव की बात है।

रेड क्रॉस के विश्वरंजन ने कहा कि मसौढ़ी क्षेत्र में स्थानीय लोगों के सहयोग से संस्था लगातार जरूरतमंदों की सहायता करती रही है और आगे भी करती रहेगी। वहीं डॉ. सूर्यदेव वर्मा, डॉ. विनोद कुमार, शुशील कुमार एवं वीर बहादुर यादव समेत अन्य वक्ताओं ने मानव सेवा को ही सच्ची पूजा बताया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जल संचय अभियान के निदेशक जतिन जैन ने जल संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए कहा कि “जल है तो कल है।” उन्होंने जैविक खाद एवं जैविक उत्पादों के उपयोग से कम पानी में बेहतर खेती और मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया।

सीएम साहब ! मुझे इंसाफ चाहिए...  Read More सीएम साहब ! मुझे इंसाफ चाहिए... 

इस दौरान फायर ब्रिगेड प्रभारी अमरेन्द्र कुमार सिन्हा एवं उनकी टीम ने अगलगी से बचाव को लेकर मॉक ड्रिल प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में रेड क्रॉस स्वयंसेवकों द्वारा लोगों के बीच मिष्ठान वितरण किया गया तथा राहगीरों को शर्बत पिलाया गया।

दैहर विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ भव्य आयोजन, नव निर्मित स्टेज का उद्घाटन Read More दैहर विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ भव्य आयोजन, नव निर्मित स्टेज का उद्घाटन

मौके पर संतोष कुमार चित्रकार, विरेन्द्र सिंह, रितेश यादव, मुन्ना सिंह, मनोज कुमार, प्रणव कुमार सिंह, डॉ. उपेंद्र कुमार, सुबोध शर्मा, धर्मवीर प्रसाद, अरविंद नारायण सिंह, उपेंद्र कुमार निराला, श्रवण मालाकार, जितेंद्र कुमार, रीता शर्मा, सत्या कुमारी, आरती गुप्ता, पीयूष कुमार, अमृत आनंद समेत बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, किसान, रेड क्रॉस वॉलंटियर्स एवं आम लोग मौजूद थे।

पल्स पोलियो राउंड की सफलता के लिए डिस्ट्रिक्ट टास्क फ़ोर्स की मीटिंग हुई Read More पल्स पोलियो राउंड की सफलता के लिए डिस्ट्रिक्ट टास्क फ़ोर्स की मीटिंग हुई

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार