विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रक्तदान शिविर एवं पोषण आहार वितरण कार्यक्रम आयोजित
रेडक्रॉस शासन और जनता के बीच सेतु का कार्य कर रही है :
भदोही : इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, भदोही शाखा द्वारा विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर महाराजा चेत सिंह चिकित्सालय, ज्ञानपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 12 यूनिट रक्तदान किया गया। इसके उपरांत रेडक्रॉस सोसाइटी कार्यालय पर विश्व रेडक्रॉस दिवस समारोह का आयोजन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी श्री शैलेष कुमार ने कहा कि युद्ध एवं आपदा के समय रेड क्रॉस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। रेडक्रॉस संस्था सेवा भावना के साथ आपदा एवं संकट की परिस्थितियों में निरंतर कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु और अधिक सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए तथा उनके सामाजिक उत्थान के लिए आगे आना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि रेडक्रॉस शासन और जनता के मध्य एक सशक्त सेतु के रूप में कार्य कर रही है तथा जनपद में संस्था द्वारा किए जा रहे कार्य अत्यंत प्रशंसनीय हैं।

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री शैलेष कुमार द्वारा रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से 100 क्षय रोग पीड़ितों को पोषण आहार वितरित किया गया तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। उन्होंने कहा कि नियमित दवा एवं संतुलित पोषण आहार से क्षय रोग से शीघ्र मुक्ति संभव है। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में रेडक्रॉस सोसाइटी एवं अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से अब तक 2000 से अधिक पोषण पोटलियों का वितरण किया जा चुका है।
कार्यक्रम के दौरान पोषण पोटली वितरण में आर्थिक सहयोग प्रदान करने वाले आर डी डायग्नोस्टिक, सौरभ डायग्नोस्टिक, कान्हा अल्ट्रासाउंड एवं सुभद्रा डायग्नोस्टिक के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक ने कहा कि चिकित्सा विभाग रेडक्रॉस सोसाइटी के सभी जनकल्याणकारी कार्यों में पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा।
इस अवसर पर श्री हरेंद्र प्रताप सिंह ने रेडक्रॉस भदोही की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला, जबकि मोहम्मद इरशाद खान ने रेडक्रॉस की स्थापना एवं उद्देश्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत श्री हरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा बैज लगाकर किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री बाल गोविंद शुक्ला, डॉ. ओ.पी. शुक्ला, डॉ. विवेक श्रीवास्तव, अभय श्रीवास्तव, एम.आई. खान, सौरभ जायसवाल, डॉ. आर.एन. सिंह, डॉ. राजेश कुमार, श्वेता जायसवाल, डॉ. जया त्रिपाठी, मनीष मिश्रा, अखिलेश शुक्ला, मुकेश कुमार, मनोज कुमार यादव, प्रमोद दुबे, डॉ. जयप्रकाश, रामपाल, अनिल कुमार दुबे, सुषमा, संध्या मौर्य, डॉ. घनश्याम दास गुप्ता अध्यक्ष नगर पंचायत, माबूद खां सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष श्री हरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया।
स्वास्थ्य विभाग भदोही रक्तदान शिविर ज्ञानपुर पोषण पोटली वितरण भदोही समाचार जनकल्याण संस्था सामाजिक सेवा जिलाधिकारी शैलेष कुमार आपदा प्रबंधन रक्तदान जागरूकता रक्तदान अभियान जनसहयोग इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी विश्व रेडक्रॉस दिवस महाराजा चेत सिंह चिकित्सालय रेडक्रॉस भदोही सेवा भावना पोषण आहार वितरण टीबी रोगी सहायता क्षय रोग उन्मूलन आर डी डायग्नोस्टिक सौरभ डायग्नोस्टिक कान्हा अल्ट्रासाउंड सुभद्रा डायग्नोस्टिक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष कुमार चक बाल गोविंद शुक्ल स्वयंसेवी संस्था रेडक्रॉस गतिविधियां उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य कार्यक्रम

Comments