आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण को लेकर एएसपी ने की समीक्षा बैठक
अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने पुलिस कार्यालय में जनपद के समस्त थानों के आईजीआरएस कर्मचारियों एवं नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
भदोही। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने पुलिस कार्यालय में जनपद के समस्त थानों के आईजीआरएस कर्मचारियों एवं नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में ऑनलाइन जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जांच अधिकारी शिकायतकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा निस्तारण के बाद आवेदकों से फीडबैक भी लिया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों का समाधान केवल कागजों तक सीमित न होकर धरातल पर दिखाई देना चाहिए।
बैठक में आईजीआरएस सेल प्रभारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


Comments