नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
गोपीगंज पुलिस ने दबंग स्टूडियो संचालक को बचाने के चक्कर में पत्रकारों के ऊपर दर्ज किया झूठा मुकदमा ।
गोपीगंज में जहां पुलिस ने दबंग स्टूडियो संचालक को बचाने के चक्कर में पत्रकारों पर झूठा मुकदमा दर्ज कर लिया ।
नकारी के मुताबिक शुभम पाठक उर्फ अंकित पाठक पुत्र स्व० जगदीश प्रसाद पाठक निवासी सरई पठखानी थाना गोपीगंज का मूल निवासी है जो गोपीगंज बाजार में वर्मा स्टूडियो संचालक है यह बीते दिन पहले पत्रकार सरस राजपूत अपने भाई उमेश सिंह को दवा दिलाकर गोप पुर गोपीगंज से लौट रहे थे तभी अचानक रास्ते में खड़े होकर हुल्लड़ बाजी करते हुए रास्ता अवरुद्ध कर रहा था।
जब पत्रकार सरस राजपूत ने हॉर्न बजाते हुए बगल होने के लिए कहा तो दबंग स्टूडियो संचालक अपने तीन चार साथियों के साथ मिलकर पत्रकारो को गाली देने लगा। जब तक पत्रकार कुछ समझ पाते तो दबंग स्टूडियो संचालक शुभम पाठक उ अपने साथियों के साथ मिलकर पत्रकारों के साथ मारपीट करने लगे वही जब पत्रकारों ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो पत्रकारों का मोबाईल भी छीन लिया ।आम राह गिरो के बीच बचाव के बाद पत्रकारों कि जान बच पाई।
जब पत्रकारों ने अपना मोबाइल शुभम पाठक से लौटाने की मांग करने लगे गना चाहा तो दबंग स्टूडियो संचालकने गाली देते हुए पत्रकारों को जान से मारने कि धमकी देने लगा । पत्रकारों ने चौकी पर जाकर शिकायत की तो फिर पत्रकारों को थाना भेज दिया गया ।
पत्रकारों ने छः घंटे तक चौकी और गोपीगंज थाना का चक्कर काटते रहे लेकिन ना तो पत्रकारों के दिए प्रार्थना पत्र पर मुकदमा दर्ज किया गया ना इनका मेडिकल कराया गया बल्कि पत्रकारों के ऊपर दवाब बनाया कि समझौता कर लो । जब पत्रकारों ने जिले के मुखिया पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी से शिकायत कि तो पत्रकारों का मुकदमा 48 घंटे बाद मेडिकल करा कर दर्ज किया गया वो भी सिर्फ एक पत्रकार का मेडिकल करा कर।
आरोपी स्टूडियो संचालक शुभम पाठक से से आवेदन लेकर पत्रकारों के ऊपर भी 4 तारीख को मुकदमा दर्ज कर लिया इससे यह साफ नजर आ रहा है कि पुलिस उसको बचाने के लिए साठ गांठ करके यह मुकदमा लिख लिया।
वरिष्ठ पत्रकार उमेश सिंह ने कहा मै इसकी शिकायत ह्यूमन राइट और उत्तर प्रदेश पुलिस के महा निदेशक के साथ साथ मै माननीय उच्च न्यायालय में फर्जी एफ आई आर को चुनौती दूंगा वही कुछ पत्रकार संगठनों का कहना है यदि पुलिस फर्जी मुकदमा को यदि नहीं खत्म करती है तो बहुत बड़े पैमाने पर धरना प्रदर्शन होगा ।


Comments