जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण: बीएचएनडी दिवस पर अनुपस्थित आंगनबाड़ी, आशा का मानदेय रोका, एमओआईसी से स्पष्टीकरण मांगा

जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जीएन द्वारा कम्पोजिट विद्यालय, करमा, विकास खण्ड उसका बाजार पर आयोजित बीएचएनडी दिवस का निरीक्षण किया गया। 

Abhinav Shukla Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जीएन द्वारा कम्पोजिट विद्यालय, करमा, विकास खण्ड उसका बाजार पर आयोजित बीएचएनडी दिवस का निरीक्षण किया गया।  निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जीएन द्वारा एएनएम से गर्भवती महिलाओं की सभी प्रकार की जांच के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया।
 
गर्भवती महिलाओं की एचआर0पी0 चिन्हीकरण कम होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी। जिलाधिकारी द्वारा गर्भवती महिला से वार्ता कर बीएचएनडी दिवस पर दी जाने वाली जानकारी के बारे में पूछताछ किया। आंगनबाड़ी कार्यकत्री के सैम-मैम बच्चों का रजिस्टर देखा गया तथा सैम मैम बच्चों को पोषाहार का वितरण के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बीएचएनडी दिवस में गर्भवती महिलाओ की गोदभराई कराये तथा पोषाहार का वितरण कराये।
 
आंगनबाड़ी एवं आशा को निर्देश दिया कि गांव में घर-घर जाकर टीकाकरण से एक दिन पूर्व गर्भवती महिलाओ एवं बच्चों को सूचित करें। एएनएम को निर्देश दिया कि कोई भी बच्चा तथा गर्भवती महिला जांच एवं टीकाकरण से छूटना नही चाहिए।  एसबी, एसबी किट उपलब्ध नही था। निरीक्षण के दौरान आशा और आंगनबाड़ी अनुपस्थित थी। जिलाधिकारी ने आशा और आंगनबाड़ी का वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया। एमओआईसी द्वारा अपने क्षेत्र में बीएचएनडी दिवस का निरीक्षण न करने पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए एमओआईसी का स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें