एएसपी ने थानों के रजिस्टरों का किया निरीक्षण, शिकायतकर्ताओं से लेकर जाना फीडबैक

पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में सर्किल भदोही के समस्त थानों के महत्वपूर्ण अभिलेखों एवं रजिस्टरों की समीक्षा की।

Abhinav Shukla Picture
Published On

भदोही। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में सर्किल भदोही के समस्त थानों के महत्वपूर्ण अभिलेखों एवं रजिस्टरों की समीक्षा की।
 
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर तथा समाधान रजिस्टर का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता परखने के लिए रजिस्टर में दर्ज मोबाइल नंबरों पर स्वयं शिकायतकर्ताओं से वार्ता कर पुलिस कार्यवाही के संबंध में फीडबैक लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जनसुनवाई से संबंधित सभी मामलों में गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई की जाए ताकि फरियादियों को बार-बार थाने का चक्कर न लगाना पड़े।
 
उन्होंने सभी संबंधित कर्मचारियों को रजिस्टरों को अद्यतन रखने तथा कार्यवाही में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि समय-समय पर इस प्रकार की समीक्षा और फीडबैक प्रक्रिया जारी रहेगी, जिससे आमजन को बेहतर एवं पारदर्शी पुलिसिंग का लाभ मिल सके।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें