डीसीपी यातायात की चेतावनी: चौराहों पर सौ मीटर के अंदर नहीं खड़े होंगे ई-रिक्शा व अन्य वाहन
आज दिनांक 08.05.2026 को पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार द्वारा सुगम यातायात योजना
कानपुर। आज दिनांक 08.05.2026 को पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार द्वारा सुगम यातायात योजना “Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme” के अंतर्गत शहर के प्रमुख स्थानों — टेफ्को तिराहा , मर्चेंट चैम्बर , सिल्वर्टन तिराहा , लाल इमली चौराहा व परेड चौराहा का भौतिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा यातायात व्यवस्था , सड़क पर वाहन दबाव , अवैध पार्किंग , ई-रिक्शा एवं ऑटो संचालन , सड़क किनारे अतिक्रमण तथा प्रमुख चौराहों पर यातायात संचालन की स्थिति का गहन अवलोकन किया गया। महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं यातायात कर्मियों को निर्देशित किया गया कि यातायात को सुगम , सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अवैध पार्किंग हटाने , सभी तिराहे व चौराहे से कम से कम 100 मीटर तक ई-रिक्शा एवं ऑटो खड़े ना हो तथा सड़क पर अनावश्यक रुकने वाले वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
महोदय द्वारा बताया गया कि “Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme” का उद्देश्य शहरवासियों को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना है।
उत्तर प्रदेश पुलिस सडक सुरक्षा कानपुर अवैध पार्किंग कानपुर समाचार यातायात व्यवस्था यातायात पुलिस पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार ट्रैफिक निरीक्षण आरटीसी योजना सुगम यातायात योजना ट्रैफिक जाम समाधान टेफ्को तिराहा मर्चेंट चैंबर सिल्वर्टन तिराहा लाल इमली चौराहा परेड चौराहा ई-रिक्शा संचालन ऑटो संचालन सड़क अतिक्रमण शहर यातायात सुधार ट्रैफिक प्रबंधन कानपुर ट्रैफिक यातायात अभियान शहरी यातायात योजना


Comments