डरा धमका कर लोगों के प्रपत्रों का फर्जी इस्तेमाल कर, फर्म खोल करोड़ों का लेन-देन करने वाले गिरोह का माफिया गिरफ्तार
फर्जी फर्म तैयार कर लोगो को डरा धमका कर उनके प्रपत्रों का फर्जी इस्तेमाल कर एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करनेवाले गिरोह के शातिर अभियुक्त महताब आलम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
कानपुर। फर्जी फर्म तैयार कर लोगो को डरा धमका कर उनके प्रपत्रों का फर्जी इस्तेमाल कर एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करनेवाले गिरोह के शातिर अभियुक्त महताब आलम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस फर्जी फर्म के माध्यम से पुलिस ने 77507283 रुपए लेने-देने पकड़ा है। गिरफ्तारी व घटना के अनावरण के सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि
दिनाँक 24.4.2026 को थाना चकेरी कानपुर नगर पर निखिल कुमार पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी
83/184 जूही परमपुरवा थाना जूही कानपुर नगर द्वारा प्रार्थना पत्र के माध्यम से सूचना दी गयी कि वह कम पढा लिखा व मजदूरी करने वाला व्यक्ति है, वादी के दोस्त शिवा द्वारा अपने अन्य साथियो 1. शिवा, 2. आकाश, 3. महफूज आलम उर्फ पप्पू छूरी, 4. महताब के साथ मिलकर वादी के आधार कार्ड, पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल करते उसके नाम से एक फर्जी सिम कार्ड निकलवाकर एवं जीएसटी नम्बर प्राप्त कर रवि इंटरप्राइजेज के नाम से फर्म बनायी गयी जिसका संचालन अभियुक्तों द्वारा गलत उद्देश्य से किया जा रहा था ।
उक्त सूचना के आधार पर थाना चकेरी पर अभियुक्तों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था, विवेचना उक्त रवि इंटरप्राइजेज फर्म के एकाउंट से पिछले छः माह में कुल 7,75,07,283 /- (सात करोड़ पचहत्तर लाख सात हजार दो सौ तिरासी रूपये) का लेन देन किया गया है व अन्य साक्ष्य एकत्रित किये जा रहे है।
अभियुक्त महताब द्वारा थाना चकेरी के अतिरिक्त जनपद के थाना जाजमऊ में भी वादिनी आरती जोकि बीमार रहती थी, का बीमा अस्पताल जाजमऊ में कार्ड बनवाने का झांसा देकर उसका आधार कार्ड व पैन कार्ड लेकर फर्जी तरीके से धोखा देकर आरती इंटरप्राइजेज के नाम से फर्म तैयार कर गलत उद्देश्य से संचालन किया जा रहा था।
कानपुर नगर कानपुर फर्जी फर्म पुलिस गिरफ्तारी ठगी गिरोह महताब आलम थाना चकेरी पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता के अनुसार फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों को डराकर और उनके आधार-पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल कर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। 24.04.2026 को थाना चकेरी कानपुर नगर में निखिल कुमार द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि उसके दोस्त शिवा आकाश महफूज आलम उर्फ पप्पू छूरी और महताब ने मिलकर उसके दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी सिम कार्ड और GST नंबर के आधार पर रवि इंटरप्राइजेज नाम से फर्म बनाई और उसका गलत इस्तेमाल किया। जांच में सामने आया कि इस फर्जी फर्म के बैंक खाते से पिछले छह महीनों में लगभग 7 75 07 283 रुपए का लेन-देन किया गया। इस आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। इसके अलावा महताब आलम पर थाना जाजमऊ क्षेत्र में भी फर्जीवाड़े का आरोप है


Comments