नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
अनियंत्रित कार का कहर: रेहडी-पटरी दुकानदारों को मारी टक्कर, नाबालिग चालक फरार
थाना पूरामुक्ति की बेगम बाजार चौकी क्षेत्र अंतर्गत हैप्पी होम के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे लगे रेहडी-पटरी दुकानदारों को जोरदार टक्कर मार दी।
प्रयागराज। थाना पूरामुक्ति की बेगम बाजार चौकी क्षेत्र अंतर्गत हैप्पी होम के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे लगे रेहडी-पटरी दुकानदारों को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे खड़े ठेले व दुकानों में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, हालांकि कुछ लोगों को हल्की चोटें आने की भी सूचना है।
सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि कार में सवार युवक नाबालिग थे, जो हादसे के बाद मौके से भाग निकले। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने इस तरह की लापरवाही पर नाराजगी जताई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द से जल्द कार्रवाई की जा सके।
सड़क हादसा सड़क दुर्घटना प्रयागराज सडक सुरक्षा तेज रफ्तार कार पुलिस जांच सीसीटीवी फुटेज फरार आरोपी स्थानीय प्रशासन हिट एंड रन मामला अनियंत्रित वाहन थाना पूरामुक्ति बेगम बाजार चौकी हैप्पी होम रेहड़ी-पटरी दुकानदार कार की टक्कर स्थानीय आक्रोश प्रयागराज दुर्घटना नाबालिग चालक यातायात लापरवाही स्कूटी क्षतिग्रस्त हल्की चोटें सार्वजनिक सुरक्षा यातायात नियम उल्लंघन


Comments