बीजपुर पुलिस की कार्यवाही, 02 माह से फरार डीपी एक्ट में वांछित 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से राजेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष बीजपुर, 

Abhinav Shukla Picture
Published On

बीजपुर/ सोनभद्र- पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (आप०) ऋषभ रुणवाल व क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना बीजपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।
 
दिनांक 05.05.2026 को उ0नि0 शिवमोहन मय हमराह पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 09/26 धारा 85, 80(2) बीएनएस व ¾ डीपी एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्तगण, जो विगत लगभग 02 माह से फरार चल रहे थे, की तलाश में दबिश दी गई। उक्त कार्यवाही के दौरान अभियुक्त गिरदावल पुत्र गंगाराम उम्र करीब 45 वर्ष एवं अभियुक्ता नगेसरी देवी पत्नी गिरदावल उम्र करीब 42 वर्ष निवासीगण ग्राम महुली थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र को उनके निवास स्थान से दिनांक 05.05.2026 को समय करीब 05:05 बजे प्रातः गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता को आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
 
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से राजेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष बीजपुर, 
 उ0नि0 शिवमोहन , का0 कृष्ण कुमार गुप्ता, रि0म0का0 प्रियंका शामिल रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें