फीचर्ड

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में ड्रोन एवं पर्याप्त पुलिस बल की निगरानी में रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत ताजिया जुलूस सकुशल सम्पन्न
सपा कार्यालय पर रवि सिंह का हुआ भव्य सम्मान, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दी एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि
48 घंटे बाद सोन नदी से तीसरे युवक का शव बरामद, तीन मौतों से मीतापुर क्षेत्र में पसरा मातम
एनटीपीसी धन्वन्तरि अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित, केऔसुब जवानों ने किया रक्तदान
लखनऊ अग्निकांड के दिवंगत छात्रों को दुद्धी में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि: मासूम छात्रों की याद में उमड़ा जनसैलाब

मसौढ़ी ओवरब्रिज निर्माण की धीमी रफ्तार बनी मुसीबत

जाम के बीच भूसा लदा हवा-हवाई वाहन महिला पर पलटा, बाल-बाल बची

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | संवाददाता मनोज कुमार की रिपोर्ट
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश

 

मसौढ़ी में निर्माणाधीन ओवरब्रिज का कार्य धीमी गति से चलने के कारण आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। प्रतिदिन लगने वाले भीषण जाम और अव्यवस्थित यातायात के कारण सड़क हादसों में भी लगातार वृद्धि हो रही है। मंगलवार को जाम के दौरान भूसा लदा एक हवा-हवाई वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस दौरान पास से गुजर रही एक महिला वाहन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई, जबकि हादसे में वह घायल हो गई।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जाम और सड़क की खराब स्थिति के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे यह हादसा हुआ।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज निर्माण कार्य की सुस्त रफ्तार के कारण सड़क काफी संकरी हो गई है। भारी वाहनों और छोटे वाहनों का दबाव बढ़ने से प्रतिदिन घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है। लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण एजेंसी की लापरवाही और प्रशासनिक उदासीनता के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

बाबा साहब के अस्थि कलश व प्रतीकों को हटाने के विरोध में आज होगी रणनीतिक बैठक Read More बाबा साहब के अस्थि कलश व प्रतीकों को हटाने के विरोध में आज होगी रणनीतिक बैठक

नागरिकों ने बताया कि सड़क पर धूल, गड्ढे और अव्यवस्थित डायवर्जन के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी होती है। कई बार एंबुलेंस तक जाम में फंस जाती है। वहीं प्रतिदिन छोटे-बड़े वाहन पलटने और लोगों के घायल होने की घटनाएं सामने आ रही हैं।

विराम खंड-5 जन कल्याण समिति द्वारा योग शिविर का आयोजन Read More विराम खंड-5 जन कल्याण समिति द्वारा योग शिविर का आयोजन

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ओवरब्रिज निर्माण कार्य में तेजी लाने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है, ताकि लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।

चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 1.550 किलोग्राम अफीम, 7 लाख रुपये नकद और बोलेरो के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार Read More चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 1.550 किलोग्राम अफीम, 7 लाख रुपये नकद और बोलेरो के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार