NEET (UG) 2026: सोनभद्र में 03 मई को होगी परीक्षा, 1508 अभ्यर्थी होंगे शामिल

कड़ी सुरक्षा, बायोमेट्रिक सत्यापन और लाइव निगरानी के बीच होगी परीक्षा

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा – NEET (UG) 2026 का आयोजन दिनांक 03 मई 2026 (रविवार) को दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक किया जाएगा।जनपद सोनभद्र में परीक्षा हेतु कुल 04 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं—

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, चुर्क (पुलिस लाइन) – दो केंद्र

छत्रपति शिवाजी पर धीरेन्द्र शास्त्री की अभद्र टिप्पणी से भड़की भारतीय समता मूलक महासभा Read More छत्रपति शिवाजी पर धीरेन्द्र शास्त्री की अभद्र टिप्पणी से भड़की भारतीय समता मूलक महासभा

आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज, टैगोर नगर, रॉबर्ट्सगंज – एक केंद्र, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज – एक केंद्र पर कुल 1508 अभ्यर्थी होंगे शामिल। उक्त जानकारी सिटी कोऑर्डिनेटर एवं प्राचार्य, पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय, बहुआर, सोनभद्र, अंशुमान सिंह ने देते हुए कहा कि सभी केंद्रों पर परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

जिलाधिकारी चर्चित गोंड ने किया विकास कार्यों का औचक निरीक्षण,  दिये गुणवत्ता व समयबद्धता पर  जोर Read More जिलाधिकारी चर्चित गोंड ने किया विकास कार्यों का औचक निरीक्षण, दिये गुणवत्ता व समयबद्धता पर जोर

 कड़ी सुरक्षा और प्रशासनिक निगरानी-जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त, प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट व पर्याप्त पुलिस बल तैनात, पुलिस प्रशासन द्वारा भी एक नोडल अधिकारी नामित, NTA द्वारा प्रत्येक केंद्र पर ऑब्जर्वर नियुक्त। 

आओ हम सब मिलकर पशु पक्षियों को दाना पानी दे Read More आओ हम सब मिलकर पशु पक्षियों को दाना पानी दे

 आधुनिक तकनीकी व्यवस्था-बायोमेट्रिक सत्यापन से अभ्यर्थियों की पहचान, CCTV कैमरों के माध्यम से लाइव स्ट्रीमिंग, फ्रिस्किंग (Frisking) एवं वीडियोग्राफी, NTA द्वारा नियुक्त एजेंसी के माध्यम से संचालन। 

प्रवेश समय और अनिवार्य निर्देश-प्रवेश समय: प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक, 1:30 बजे के बाद प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित, 

प्रवेश से पूर्व दस्तावेज जांच, बायोमेट्रिक व फ्रिस्किंग अनिवार्य, प्रतिबंधित वस्तुएं

अभ्यर्थियों के लिए निम्न वस्तुओं का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा—मोबाइल फोन, ब्लूटूथ,कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, निजी पेन, पेंसिल, गॉगल्स आदि, परीक्षा हेतु पेन NTA द्वारा केंद्र पर उपलब्ध कराया जाएगा।

आधारभूत सुविधाओं की व्यवस्था-

परीक्षा केंद्रों पर—

फर्नीचर, बिजली, पेयजल, शौचालय

स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित

इन व्यवस्थाओं की निगरानी हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक, सोनभद्र, जयराम सिंह को NTA द्वारा नामित किया गया है।

 प्रशासन का संदेश-

जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी के समन्वित प्रयासों से परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें