ककरहवा अंतरराष्ट्रीय गेट के पास चेक पोस्ट पर स्थायी कमरा एवं शौचालय निर्माण कार्य का जिलाधिकारी ने  किया लोकार्पण

एसएसबी के सहयोग से बार्डर पर तस्करी रोकने हेतु पुलिस विभाग मिलकर कार्य कर रहा है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। क्रिटिकल गैप्स योजनान्तर्गत भारत नेपाल की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर सीसीटीवी कैमरे के अधिष्ठापन कार्य एवं ककरहवा अंतरराष्ट्रीय गेट के पास चेक पोस्ट पर स्थायी कमरा एवं शौचालय निर्माण कार्य का जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जीएन एवं कमान्डेन्ट 43वीं वाहिनी एसएसबी  उज्जल दत्ता द्वारा  फीता काटकर लोकार्पण किया गया। जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जीएन ने जिला कमान्डेन्ट एवं अन्य अन्य उपस्थित सभी का स्वागत करते हुए कहा कि 09 स्थानों पर पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे की स्थापना कराया गया है। आधुनिक कैमरा का भी आज उद्घाटन किया गया है। 24x7 चेक पोस्ट पर निगरानी करेंगे। एस0एस0बी0 को जो भी सहयोग अपेक्षित होगा जिला प्रशासन द्वारा पूरा सहयोग किया जायेगा।
 
एसएसबी के सहयोग से बार्डर पर तस्करी रोकने हेतु पुलिस विभाग मिलकर कार्य कर रहा है। कमान्डेन्ट 43वी वाहिनी एस0एस0बी0  उज्जल दत्ता ने जिलाधिकारी एवं अन्य उपस्थित अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए भारत नेपाल की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर सी०सी०टी०वी० कैमरे के अधिष्ठापन कार्य एवं ककरहवा अन्तर्राष्ट्रीय गेट के पास चेक पोस्ट पर स्थायी कमरा एवं शौचालय निर्माण कार्य का आज लोकार्पण किया गया है। कैमरा लगने से निगरानी और अच्छे से होगी। जिला प्रशासन के साथ मिलकर हमारी टीम कार्य कर रही है। 
 
असिस्टेन्ट कमान्डेन्ट एस0एस0बी0  कैलास दान ने जिलाधिकारी, कमान्डेन्ट 43वीं वाहिनी एस0एस0बी0 एवं अन्य सभी का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया । 
 
इस अवसर पर  क्षेत्राधिकारी नौगढ़ विश्वजीत सौरयान, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग  प्रांतीय खण्ड कमल किशोर, व अन्य सम्बधित अधिकारी व एसएसबी के जवान आदि उपस्थित रहे।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें