अधिवक्ता की मौत पर न्याय की मांग, बरहज तहसील बार संघ का प्रदर्शन

तहसील बार संघ के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को अपने साथी अधिवक्ता विजेंद्र सिंह की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

बरहज,देवरिया। तहसील बार संघ के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को अपने साथी अधिवक्ता विजेंद्र सिंह की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने काली पट्टी बांधकर न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया और उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
 
बताया गया कि 5 अप्रैल को थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर में चक नाली पर सीसी रोड निर्माण को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी विपिन द्विवेदी ने अधिवक्ता विजेंद्र सिंह को फटकार लगाई थी। इसके कुछ समय बाद उनकी हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई।
साथी अधिवक्ता की मौत से आक्रोशित बार संघ ने निर्णय लिया है कि न्याय की मांग को लेकर प्रत्येक शुक्रवार को अधिवक्ता काली पट्टी बांधकर न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।
अधिवक्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें