जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा तहसील ओबरा में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी गई जन समस्याएं

शिकायतों के निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए गए निर्देश

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

 शनिवार को दिनांक 02.05.2026 को सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से तहसील ओबरा में जन शिकायतों को सुना गया।

इस दौरान उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विशेष रूप से भूमि संबंधी प्रकरणों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जिससे फरियादियों को अनावश्यक रूप से इधर-उधर न भटकना पड़े तथा मामलों का त्वरित एवं न्यायोचित निस्तारण हो सके।

भाजपा नेता ने रेल मंत्री व पूर्व सांसद को भेजा पत्र बभनान रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव एवं गेट नं 223 पर ओवर ब्रिज निर्माण की मांग Read More भाजपा नेता ने रेल मंत्री व पूर्व सांसद को भेजा पत्र बभनान रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव एवं गेट नं 223 पर ओवर ब्रिज निर्माण की मांग

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल तहसील दुद्धी में व जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल अंतर्गत संबंधित तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जन समस्याओं को सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

मजदूरों की माली हालत सुधारने और हर सुविधा उपलब्ध कराना  बीजेपी सरकार की सोच का परिणाम है-सांसद प्रवीण पटेल Read More मजदूरों की माली हालत सुधारने और हर सुविधा उपलब्ध कराना  बीजेपी सरकार की सोच का परिणाम है-सांसद प्रवीण पटेल

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें