जनपद के समग्र विकास हेतु प्रस्तावित परियोजनाओं पर विस्तृत समीक्षा बैठक सम्पन्न, प्राथमिकता के आधार पर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश

गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी- जिलाधिकारी

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

मुख्यमंत्री , उ0प्र0 सरकार द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद के समग्र एवं संतुलित विकास को गति प्रदान करने के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक घोरावल डॉ0 अनिल कुमार मौर्य सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं उनके प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

बैठक में जनपद एवं विधानसभा क्षेत्र की विकासात्मक प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रस्तावित परियोजनाओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया। विशेष रूप से मार्गों के निर्माण एवं चौड़ीकरण, सेतुओं के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण, सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्य, क्षतिग्रस्त मार्गों एवं पुलों के विशेष मरम्मत कार्य तथा आवागमन को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।

नैनी पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह के सदस्य को दबोचा, 45 चोरी के एंड्रॉयड फोन बरामद। Read More नैनी पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह के सदस्य को दबोचा, 45 चोरी के एंड्रॉयड फोन बरामद।

जनप्रतिनिधिगण द्वारा क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए, जिनमें ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों के विकास, जर्जर पुलों के पुनर्निर्माण, दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुरक्षा उपायों की स्थापना तथा खराब हो चुके मार्गों के त्वरित मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया।

पिपरी पुलिस की सक्रिय कार्यवाही , घर से गए चारों नाबालिग बच्चे सकुशल बरामद Read More पिपरी पुलिस की सक्रिय कार्यवाही , घर से गए चारों नाबालिग बच्चे सकुशल बरामद

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत सभी प्रस्तावों का गंभीरतापूर्वक परीक्षण करते हुए उनकी उपयोगिता एवं आवश्यकता के आधार पर सुदृढ़ एवं व्यवहारिक कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने अधिकशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड, अधिकशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड, अधिकशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड-2 तथा अधिशासी अभियन्ता पीएमजीएसवाई को निर्देश दिए कि सभी प्रस्तावों का स्थलीय निरीक्षण कर प्राथमिकता तय करें तथा समयबद्ध कार्यान्वयन सुनिश्चित करने हेतु विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत करें।

जनसुनवाई में शिकायतों पर जिलाधिकारी  सख्त , चकबन्दी लेखपाल के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही के  दिये निर्देश Read More जनसुनवाई में शिकायतों पर जिलाधिकारी सख्त , चकबन्दी लेखपाल के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही के दिये निर्देश

बैठक में निर्देश किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्यों को गति प्रदान करें तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न होने दें। कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप ही निर्माण एवं मरम्मत कार्य संपन्न कराए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि कार्यों में विलंब अथवा गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

आगे उन्होंने कहा कि जनपद के समग्र विकास के लिए सभी विभागों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी तथा जनप्रतिनिधियों के सहयोग से विकास कार्यों को तेजी से धरातल पर उतारना सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे आमजन को बेहतर आवागमन सुविधा एवं सुरक्षित परिवेश उपलब्ध कराया जा सके।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें