फीचर्ड
राजनीति
जनपद में ऑपरेशन ऑल आउट के तहत सघन चेकिंग अभियान, पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
जनपद पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।
राजेश तिवारी ( ब्यूरो)
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -
रविवार दिनांक 03.05.2026 की रात्रि में ऑपरेशन ऑल आउट अभियान के अंतर्गत जनपद सोनभद्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा स्वयं रात्रि में सड़कों पर उतरकर अभियान का निरीक्षण किया गया।

Read More एनसीएल की भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण की शिकायत पहुंची अनपरा थाना, लगाई रोक लगाने की गुहारइस दौरान जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), समस्त क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारी एवं हल्का प्रभारी द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पूरी रात अभियान चलाया गया। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहनता से जांच की गई तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने एवं ड्रिंक एंड ड्राइव से बचने के संबंध में सख्त हिदायत दी गई तथा ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों की जांच भी की गई।


Comments