चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी के अभियोग से संबंधित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि चोरी, लूट एवं अन्य आपराधिक घटनाओं में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध सघन अभियान चलाकर कठोर वैधानिक कार्यवाही निरंतर की जा रही है।
चोपन / सोनभद्र -
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के मार्गदर्शन मे एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में थाना चोपन पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी करते हुए महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई।
दिनांक 07.05.2026 को उ0नि0 घनश्याम तिवारी चौकी प्रभारी डाला मय हमराह पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान विकासनगर कोठा टोला मोहल्ला के सामने डाला से ओबरा जाने वाली रोड के किनारे से अभियुक्त प्रिंस कुमार पुत्र कौशल कुमार निवासी ग्राम सरकण्डा थाना मनियर जनपद बलिया उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया ।
अभियुक्त के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त से संबंधित चोरी की 01 अदद मोटरसाइकिल संख्या JH03L 8729 होंडा HF Deluxe बरामद की गई। उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0163/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष भेजा गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से उ0नि0 घनश्याम तिवारी, चौकी प्रभारी डाला थाना चोपन, हे0का0 छोटेलाल , हे0का0 राम सिंह , का0 गोविन्द कुमार शामिल रहे।


Comments