रामपुर बरकोनिया पुलिस की कार्यवाही , न्यायालय के आदेश पर धारा 84 BNSS के तहत दो अभियुक्तों के घर मुनादी कराते हुए नोटिस चस्पा
सोनभद्र पुलिस जनपद में अपराध एवं अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु सतत प्रतिबद्ध
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -
रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव मय फोर्स के साथ मु0अ0सं0- 163/2025 धारा 3/5A/5B/8 गोहत्या निवारण अधिनियम थाना रायपुर जनपद सोनभद्र से संबंधित अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।उक्त क्रम में न्यायालय के आदेश के अनुपालन में धारा 84 BNSS के तहत अभियुक्त प्रमोद हरिजन पुत्र राजेंद्र निवासी ग्राम घुवास थाना घोरावल जनपद सोनभद्र, गोरख उर्फ हजारी प्रसाद पुत्र भगवान दास सोनकर निवासी ददरा पहाड़ी थाना राजगढ़ जनपद मिर्जापुर के निवास स्थानों पर नोटिस की मुनादी कराते हुए विधिवत चस्पा की गई। पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।


Comments