नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
तेज आंधी तूफान और गरज तड़क ने क्षेत्र में मचाई तबाही,कोन क्षेत्र में छाया अंधेरा
कोन क्षेत्र में विद्युत् आपूर्ति बाधित, उपभोक्ताओं से संयम रखने की अपील
ब्यूरो रिपोर्ट
कोन / सोनभद्र -
कोन क्षेत्र में सोमवार देर शाम अचानक तेज आंधी, पानी गरज तड़क ने क्षेत्र में मचाई तबाही, जगह जगह पेड़ और लाईन गिरे। जिससे लोगों को हुई फजीहत। इसी क्रम में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड पिपरी अंतर्गत कोन, कचनरवा, जवारीडांड सब स्टेशन की विद्युत् आपूर्ति बाधित हो गई । बतातें चलें कि सोमवार देर शाम तेज आंधी , पानी और गरज तड़क से 33 केवी लाईन में फॉल्ट आने के कारण विद्युत् आपूर्ति बाधित हो गया है और वहींं क्षेत्र में कई जगहों पर क्रास आर्म, इंसुलेटर डैमेज होने व पोल गिरने से क्षेत्र में विद्युत् संबंधित समस्या उत्पन्न हो गई है, जिससे लोगों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।
जिसके क्रम में उपभोक्ताओं ने संबंधित विभाग का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल विद्युत् आपूर्ति बहाल कराने की मांग किया है। इस बावत् क्षेत्रीय अवर अभियंता ए. के गुप्ता ने बताया कि 33 केवी लाईन में फॉल्ट आने के कारण विद्युत् बाधित हुई है जिसके क्रम में जगह जगह पेट्रोलिंग व मरम्मत का कार्य युध्दस्तर पर कराया जा रहा है और उन्होंने सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील किया है कि वे शांति बनाये रखें। अगले 24 घंटे यानि मंगलवार देर रात तक विद्युत् आपूर्ति बहाल हो जायेगी।


Comments