नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
युवती की संदिग्ध स्थिति में मौत
फांसी के फंदे से झूलता मिला शव
बेतिया। नगर थाना क्षेत्र के कमलनाथनगर में मंगलवार को एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सरिता शर्मा के रूप में हुई है, जो पुरैना गोसाई (थाना चनपटिया) की निवासी थी। उसके पिता का नाम वर्मा शर्मा बताया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरिता शर्मा पिछले दो वर्षों से कमलनाथनगर में बब्लू कुशवाहा के घर में रहकर होम ट्यूशन का कार्य कर रही थी। मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे पड़ोस की एक लड़की के पास फोन आया, जिसमें सरिता से बात कराने को कहा गया। जब वह लड़की सरिता के कमरे पर पहुंची और दरवाजा खटखटाया, तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।
संदेह होने पर आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। दरवाजा खुलते ही अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए—सरिता का शव फांसी के फंदे से झूलता मिला। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच करते हुए साक्ष्य संकलन किया। नगर थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।


Comments