सुपौल में 19 मई को सभी प्रखंडों में लगेगा “सहयोग शिविर”, आमजन की शिकायतों का होगा त्वरित निपटारा

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तैयारियां तेज, पंचायत स्तर पर पहुंचेगी प्रशासनिक टीम

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | बिहार से संवाददाता की रिपोर्ट
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश


सुपौल। आम लोगों की शिकायतों के त्वरित और प्रभावी समाधान के उद्देश्य से सुपौल जिले में आगामी 19 मई 2026 (मई माह के तीसरे मंगलवार) को सभी प्रखंडों की चयनित पंचायतों में “सहयोग शिविर” का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी दी गई है।

जारी निर्देश के अनुसार, यह शिविर पंचायत सरकार भवन अथवा निकट के किसी सार्वजनिक स्थल पर आयोजित होगा, जहां विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनका ऑन-द-स्पॉट समाधान सुनिश्चित करेंगे। शिविर की अध्यक्षता संबंधित प्रखंड के वरीय पदाधिकारी करेंगे, जबकि जिलास्तरीय व अनुमंडलीय अधिकारी भी सक्रिय रूप से भाग लेंगे।

जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वे शिविर में आने से पूर्व अपने-अपने कार्यालयों में लंबित मामलों की सूची तैयार रखें, ताकि अधिक से अधिक शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया जा सके। साथ ही, राजस्व, भूमि सुधार, आपदा प्रबंधन, लोक शिकायत निवारण सहित विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देने को कहा गया है।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सुपौल, किशनपुर, सरायगढ़ भपटियाही, पिपरा, बसंतपुर, राघोपुर, प्रतापगंज, निर्मली, मरौना, छातापुर और त्रिवेणीगंज प्रखंडों की विभिन्न पंचायतों में यह शिविर आयोजित होगा, जहां अलग-अलग वरीय अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

जन-आक्रोश मार्च को ऐतिहासिक बनाने में जुटी आजसू, देवघर से बड़ी भागीदारी का दावा Read More जन-आक्रोश मार्च को ऐतिहासिक बनाने में जुटी आजसू, देवघर से बड़ी भागीदारी का दावा

शिविर के सफल आयोजन को लेकर 4 मई 2026 को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि शिविर स्थल पर आमजन के बैठने, पेयजल, पंजीकरण और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहें।

विद्यार्थियों को मिलेगा शीतल पेयजल, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बुढ़ई वॉटर चिलर मशीन का हुआ उद्घाटन Read More विद्यार्थियों को मिलेगा शीतल पेयजल, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बुढ़ई वॉटर चिलर मशीन का हुआ उद्घाटन

इसके अलावा, शिविर के दौरान सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज द्वारा गायत्री प्रज्ञा पीठ का आयोजन  Read More अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज द्वारा गायत्री प्रज्ञा पीठ का आयोजन 

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए निर्धारित तिथि को अपने नजदीकी पंचायत में आयोजित “सहयोग शिविर” में पहुंचकर लाभ उठाएं।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार