बंगाल में हुई भाजपा की प्रचंड बहुमत जीत पर बेतिया में दिखा जश्न का माहौल, 

कार्यकर्ताओ ने आतिशबाजी, गुलाला लगाकर एवं मिठाई खिलाकर दी बधाई

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | बिहार से संवाददाता की रिपोर्ट
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश
 
बेतिया। बंगाल में हुई प्रचंड बहुमत जीत को लेकर पश्चिमी चंपारण के भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए मिठाई खिलाकर एवं आतिशबाजी के द्वारा इस प्रचंड बहुमत जीत पर अपना हर्ष व्यक्त किया है. भाजपा के जिला अध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव ने बताया कि बंगाल में हुई प्रचंड जीत पर आज बंगाल से गुंडाराज व जंगल राज पूरा समाप्त हो चुका है, बता दे की पूर्व में बंगाल जो गुंडाराज और जंगल राज्य से त्रस्त था.वहां की जनता ने भाजपा पर भरोसा किया और उन्होंने प्रचंड बहुमत देते हुए जनता ने अपना आशीर्वाद भाजपा के नरेंद्र मोदी को दिया है।इस प्रचंड बहुमत के लिए मैं एवं समस्त भाजपा के कार्यकर्ता बंगाल की जनता को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद देता हूं, आज मोदी जी के 12 वर्षों के नेतृत्व का परिणाम है कि गंगोत्री से लेकर बंगाल तक जहां-जहां गंगा बहती है वहां वहां भगवा शासन कायम हो चुका है एक जो बंगाल बचा हुआ था आज वह भी प्रचंड बहुमत से जीत की फतह हासिल कर भगवा मय हो चुका है, इसके लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह और तमाम कार्यकर्ताओं जिन्होंने इस जीत में अपनी भागीदारी निभाई उसके लिए मैं एवं पश्चिमी चंपारण की जनता सहित भाजपा कार्यकर्ता बंगाल के एक-एक भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनता को अपना कोटि-कोटि नमन व बधाई देता हूं उन्होंने बताया कि ममता बनर्जी जो बंगाल को मिनी बांग्लादेश बनाने में लगी हुई थी उस मिनी बांग्लादेश के मंसूबे को आज बंगाल की जनता एवं भाजपा कार्यकर्ताओ की कड़ी मेहनत का नीतीजा उन्हें इस जीत से दिखाई दे चूका हैं।कार्यकर्ताओ ने आतिशबाजी, गुलाला लगाकर एवं मिठाई खिलाकर दी बधाई जिन्होंने अपना बहुमत देते हुए नरेंद्र मोदी को आज शीर्ष पर रखा है बंगाल, असम और पाण्डुचेरी की जनता को इस जीत की हार्दिक बधाई मैं देता हूं, समाजसेवी राहुल कुमार ने इस जीत पर बताया कि आज पूरा भारत की निगाहें बंगाल के चुनाव परिणाम पर टिकी थी और जो परिणाम के फल आते जा रहे थे और जैसे ही बंगाल में भाजपा ने 190 का आंकड़ा पार किया तमाम भारत की जनता सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं में एक खुशी की लहर देखने को मिला है, बंगाल के चुनाव की बात करें तो पूर्व में विगत 5 साल में जो 300 कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या की गई थी, आज उन हत्या का बदला एक-एक भाजपा कार्यकर्ता, सनातन धर्म, और हिंदू धर्म के लोगों ने मिलकर बढ़-चढ़कर इस चुनाव में अपनी हिस्सा देते हुए बहुमत एक करारा प्रहार और जवाब दिया है, मैं इस जीत के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह को भी धन्यवाद देता हूं।
 
इस जीत के जश्न पर पश्चिमी चंपारण के सभी भाजपा कार्यकर्ता सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल के आवास पर जश्न और खुशी का माहौल मनाया, एक दूसरे को मिठाई खिलाई, जिसमें भाजयुमो के भी तमाम कार्यकर्ता इस जश्न के माहौल में शामिल रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं में रूपक श्रीवास्तव, रवि सिंह, मनोज कुमार, राहुल कुमार, विजय चौधरी, जनक साह,  आनन्द सिंह, धनरंजन कुशवाहा, अभिषेक यादव, सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता शामिल रहें।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें