संदिग्ध परिस्थिति में 9वीं के छात्रा की हुई मौत, गले पर है गहरे जख्म के निशान,जांच में जुटी पुलिस

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | बिहार से संवाददाता की रिपोर्ट
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश

सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के मचहा वार्ड 15 में सोमवार सुबह एक 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान मचहा वार्ड 15 निवासी नंदलाल साह की पुत्री ज्योति कुमारी के रूप में हुई है, जो नौवीं कक्षा की छात्रा बताई जा रही है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया,वहीं गांव में शोक का माहौल है। घटना सोमवार सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृतका की मां वीणा देवी ने बताया कि सुबह वह घर के कामकाज में व्यस्त थीं,जबकि ज्योति खेत में घास लाने गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया

इसी दौरान घर के कुछ बच्चे दौड़ते हुए घर पहुंचे और जानकारी दी कि ज्योति खेत में जमीन पर गिरी पड़ी है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे बेहोशी की हालत में उठाकर अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉ बीएन पासवान ने बताया कि परिजन छात्रा को अस्पताल लेकर पहुंचे थे,लेकिन उसकी मौत पहले ही हो चुकी थी। हालांकि घटना के कुछ देर बाद परिजनों के बयान में बदलाव देखने को मिला। परिजनों ने बताया कि ज्योति का पढ़ाई में मन नहीं लगता था और सोमवार सुबह उसकी मां ने पढ़ाई और घरेलू कामकाज को लेकर डांट-फटकार लगाई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया

इससे नाराज होकर ज्योति अपने कमरे में चली गई और कथित तौर पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में एस आई लवली कुमारी और एसआई विजय कुमार पुलिस बलों के साथ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया।फोरेंसिक टीम ने अस्पताल पहुंचकर घटनास्थल और शव से जुड़े आवश्यक सैंपल एकत्र किए।

कठिन समय में इफको हमेशा देश के साथ खड़ी रही है-: जयंतीभाई मोहनभाई पानसुरिया। Read More कठिन समय में इफको हमेशा देश के साथ खड़ी रही है-: जयंतीभाई मोहनभाई पानसुरिया।

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मृतका के गले पर गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं,जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

वाराणसी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला एवं प्रदर्शनी में लोक कला के संरक्षण हेतु सम्मान समारोह का हुआ आयोजन Read More वाराणसी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला एवं प्रदर्शनी में लोक कला के संरक्षण हेतु सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार