मलवें में घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत, कोहराम

मजदूर की मौत से तीन वर्ष तथा एक वर्ष के मासूमों के सिर से पिता का साया उठ गया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लालगंज,प्रतापगढ़। दीवाल गिरने से घायल मजदूर की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गयी। रविवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजवाया। उदयपुर थाना क्षेत्र के बरवन का पुरवा मुस्तफाबाद निवासी रोहित कोरी 25 पुत्र रामसुमेर कोरी शुक्रवार को गांव के खड्ग सिह के घर पर मजदूरी कर रहा था। इस बीच अचानक एक दीवार भरभरा कर गिर गई। मलवे में रोहित दब गया तब साथी मजदूरों ने उसे किसी तरह बाहर निकाला।
 
घायल रोहित का परिजनों ने स्थानीय चिकित्सक से इलाज करवाया। दूसरे दिन शनिवार को उसकी तबियत बिगड़ी तब परिजन उसे रायबरेली के सलोन अस्पताल ले गये। वहां चिकित्सकों ने घायल मजदूर की स्थिति गम्भीर देख प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में रोहित की मौत हो गयी। सूचना घर पहुंची तब परिजनों में कोहराम मच गया। मजदूर की मौत से तीन वर्ष तथा एक वर्ष के मासूमों के सिर से पिता का साया उठ गया।
 
पत्नी सुनीता का विलाप देख ग्रामीणों की आंखें भी भर आयी। सूचना मिलने पर उदयपुर पुलिस ने शव का पंचनामाकराकर जिला मुख्यालय पीएम के लिए भेजवाया। थानाध्यक्ष दीप नारायण का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जायेगा।

About The Author

Post Comments

Comments